नई द‍िल्‍ली: भारत सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस महामारी के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए यह लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस दौरान जरूरी सामानों/सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। इसके चलते मंगलवार को भी देश में हाजिर सोने के बाजार बंद रहे हैं। वहीं, वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

Advertisement

जबकि वायदा बाजार की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम पांच जून 2020 के सोने की वायदा कीमत 2.93 फीसद या 1283 रुपये के जबरदस्त उछाल के साथ 45,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत एमसीएक्स पर मंगलवार शाम 2.87 फीसद या 1261 रुपये की तेजी के साथ 45,147 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

Advertisement

आज भारत में सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

वहीं वायदा बाजार में चांदी की बात करें, तो इसमें भी मंगलवार को अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर मंगलवार शाम तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 5.35 फीसद या 2214 रुपये के उछाल के साथ 43,565 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी की वायदा कीमत मंगलवार शाम 5.35 फीसद या 2202 रुपये के जबरदस्त उछाल के साथ 43,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही था।

Advertisement

वहीं, क्रूड ऑयल के वायदा भाव की बात करें, तो एमसीएक्स पर मंगलवार शाम 20 अप्रैल 2020 के क्रूड ऑयल की वायदा कीमत 0.68 फीसद या 14 रुपये की तेजी के साथ 2062 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की ही हाजिर कीमतें लगभग स्थिर रही हैं। वैश्विक स्तर पर सोना 1,653 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 15.14 डॉलर प्रति डॉलर पर ट्रेंड कर रही थी।

Advertisement