मुम्बई। आज मंगलवार यानी 7 अप्रैल 2020 को शेयर बाजार में भारी तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज सेंसेक्स करीब 2476.26 अंक की तेजी के साथ 30067.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 702.10 अंक की तेजी के साथ 8785.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2568 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1829 शेयर तेजी के साथ और 535 गिरावट के साथ बंद हुईं। वहीं 204 कंपनियां के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 59 पैसे की मजबूती के साथ 75.62 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
जानिए इंडेक्स के हिसाब से तेजी
छोटे मझोले शेयरों में भी शानदार बढ़त देखने को मिली। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 5.4 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 4.1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। तेल-गैस शेयरों में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 7.35 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है। वहीं बैंक निफ्टी 10.42 फीसदी बढ़कर 19,046.35 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 9.40 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 08.07 फीसदी, आईटी इंडेक्स 7.5 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 6.8 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 10.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
निफ्टी के टॉप गेनर
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 71 रुपये की तेजी के साथ 383.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 63 रुपये की तेजी के साथ 388.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 103.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 40 रुपये की तेजी के साथ 321.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ग्रेसिम का शेयर करीब 64 रुपये की तेजी के साथ 518.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : बाटा : 10 साल में 10 हजार रुपये को बना दिया डेढ़ लाख
More Articles
- Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?