मुम्बई। आज सोमवार यानी 19 अक्टूबर 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 448.62 अंक की तेजी के साथ 40431.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.50 अंक की तेजी के साथ 11873.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2,809 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1473 शेयर तेजी के साथ और 1171 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 165 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 73.37 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज सरकारी बैंकों के शेयर बढ़े
आज शेयर बाजार में सबसे ज्यादा तेजी सरकारी बैंकों में रही। आज पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.75 फीसदी ऊपर रहा। आज ये सबसे तेज दौड़ने वाला सेक्टर है।
हवाई सफर होगा छोटा, एयरफोर्स ने 10 फीसदी रिजर्व एयरस्पेस खोला
देश के 1 दर्जन रूट्स पर हवाई सफर छोटा हो गया है। एयरफोर्स ने सिविल फ्लाइट्स के लिए 10 फीसदी रिजर्व एयरस्पेस खोल दिया है। इससे एविएशन कंपनियों की लागत में करीब 1 हजार करोड़ की कमी आएगी।
निफ्टी के टॉप गेनर
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 417.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 492.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 663 रुपये की तेजी के साथ 16,093.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 204.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 87.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
देवी लैब का शेयर करीब 129 रुपये की गिरावट के साथ 3,093.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 72 रुपये की गिरावट के साथ 2,198.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 98 रुपये की गिरावट के साथ 3,248.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 764.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 65 रुपये की गिरावट के साथ 2,980.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर