BookMyShow and Indigo Partnership News: BookMyShow ने इंडिगो के साथ पार्टनरशिप कर ली है। BookMyShow ने सबसे बड़ी एयरलाइन के साथ साझेदारी करके 'रनवे टू पार्टी' अभियान शुरू किया है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं और साथ ही ये भी बताएंगे कि इससे किन लोगों को 20% टिकट पर छूट मिलेगी।

Advertisement

BookMyShow ने शुरु किया 'Runway To Party' कैंपेन

Advertisement

इस कैंपेन का फोकस दर्शकों की संख्या को बढ़ाना है और इस अभियान में तीन प्रमुख म्यूजिक फेस्टिवल में भाग लेने वालों को स्पेशल ऑफर दिए जा रहे हैं। ये तीन म्यूजिक फैस्टिवल बेंगलुरू में बैंडलैंड 2024, सनबर्न गोवा 2024 और मुंबई में लोलापालूजा इंडिया 2025 हैं। BookMyShow, यूजर्स की जरूरतों पर ध्यान रखते हुए म्यूजिक फैस्टिवल की यात्रा को अधिक किफायती बना रहा है। इंडिगो के साथ साझेदारी करके टिकट बुक करने से लेकर इन फैस्टिवल में पहुंचने तक के प्रोसेस को सरल बनाती है। इसके साथ ही यूजर्स को उनकी उड़ान पर छूट मिलती है और बुकमाईशो और इंडिगो दोनों के प्रति साझेदारी को बढ़ावा देती है।

Advertisement

इन्हें मिलेगा टिकट बुक करने पर फायदा

BookMyShow से टिकट बुक करने वाले फेस्टिवल्स में भाग लेने वालों को इंडिगो की उड़ानों पर 20% तक की छूट मिलेगी, जिससे यात्रा और भी किफायती हो जाएगी। इसके अलावा, सनबर्न गोवा 2024 में भाग लेने वालों को 6E ऐड-ऑन पर 30% तक की छूट मिलेगी, जिसमें प्रायोरिटी चेक-इन, सीट सिलेक्शन और ज्यादा सामान भत्ते शामिल हैं।

Advertisement

इसका लक्ष्य भारत में मनोरंजन पर्यटन के बढ़ते चलन का समर्थन करना है। फेस्टिवल में भाग लेने वाले लोग बुकमायशो पर टिकट बुक करने के बाद स्पेशल लिंक के साथ बेंगलुरू में बैंडलैंड 2024 (23-24 नवंबर) और मुंबई में लोलापालूजा इंडिया 2025 (8-9 मार्च) के लिए इंडिगो की उड़ानों पर 20 प्रतिशत तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।

BookMyShow के मार्केटिंग हेड ने दी ये जानकारी

Advertisement

बुकमाईशो की मार्केटिंग हेड डॉली दावड़ा के अनुसार वह बुकमाईशो में उपभोक्ता अनुभव को सबसे पहले रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह साझेदारी उनकी यात्रा के हर पहलू को बेहतर बनाने के लिए हमारे समर्पण को रेखांकित करती है। 'रनवे टू पार्टी' उनकी ताकत को जोड़ती है, जो यात्रा और मनोरंजन को सहजता से एकीकृत करके अद्वितीय अनुभव बनाने के लिए हमारे समर्पण का उदाहरण है।" जैसे-जैसे भारत का बुनियादी ढांचा और डिजिटल कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, मनोरंजन क्षेत्र में मांग में उछाल देखने को मिल रहा है। लाइव म्यूजिक इवेंटों की में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा भी बन रहे हैं।

Advertisement

बुकमाईशो के मुताबिक 'रनवे टू पार्टी' अभियान का फोकस लोगों के अनुभव को बेहतर बनाना है। बैंडलैंड 2024 में दो स्टेज और एवेंज्ड सेवनफोल्ड, एक्सट्रीम, एवरीथिंग, ब्लडीवुड और थाईक्कुडम ब्रिज जैसे कलाकारों के प्रदर्शन के साथ एक इमर्सिव एक्सपीरियंस का वादा किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, लोलापालूजा इंडिया 2025 चार स्टेज पर वैश्विक और भारतीय कलाकारों की लाइनअप के साथ वापस आएगा। एलेसो, एआरजीवाई, कासिया और केएसएचएमआर जैसे कलाकारों की प्रस्तुति वाले सनबर्न गोवा 2024 में साल के अंत में तीन दिनों तक म्यूजिक फैस्टिवल का प्रदर्शन किया जाएगा।

'रनवे टू पार्टी' कैंपेन का उद्देश्य यात्रा और मनोरंजन को एक सहज यात्रा में जोड़कर उनके अनुभव को बदलना है। इस पहल के माध्यम से, BookMyShow बिजनेस में नई पहचान स्थापित कर रहा है, जो लोगो को उनके पसंदीदा म्यूजिक फैस्टिवल में शामिल होने के लिए अधिक सुविधा और आसानी प्रदान करता है।