नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन के लिए फ्लिपकार्ट अपनी बिग बिलियन डेज सेल की तैयारियां कर रहा है। सेल से पहले ही ई कॉमर्स वेबसाइट सेल के दौरान दिए जाने वाले ऑफर्स का खुलासा अभी से कर रही है। जल्द आ रहा स्नैपडील का दिवाली सेल, अमेजन और फ्लिपकार्ट से होगा मुकाबला ये भी पढ़ें
बता दें कि फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को ऐलान किया कि ग्राहक बिग बिलियन डेज सेल से 5 दिन पहले ही चुनिंदा प्रोडक्ट को बुक कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट ने 11 से 14 अक्टूबर के दौरान सेल से पहले चुनिंदा प्रोडक्ट को सेलेक्ट करने का ऑप्शन दिया है और ग्राहक इन चुनिंदा प्रोडक्ट को सेल से पहले ही मात्र 1 रुपये में बुक कर पाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की शुरूआत 16 अक्टूबर से हो रही है। प्री-बुकिंग वाले ग्राहक बिग बिलियन डेज सेल के दिन वापस आकर बुक किए गए प्रोडक्ट का बाकी पेमेंट करके खरीददारी कर सकते हैं। ग्राहक पेमेंट ऑप्शन के तौर पर ऑनलाइऩ या फिर कैश ऑन डिलीवरी का चुनाव कर सकते हैं। प्री-बुकिंग के लिए करीब 10 लाख प्रोडक्ट उपलब्ध रहेंगे। इसमें होम, लाइफस्टाइल, ब्यूटी, बेबीकेयर और इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज शामिल हैं। फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल के साथ ही अमेजन ग्रेट इंडिया फ्लिपकार्ट और स्नैपडील की कम में दम सेल की शुरूआत हो रही है।
फ्लिपकार्ट की तरफ से कहा गया था कि सेल के दौरान उसकी तरफ से करीब 200 स्पेशल एडिशन प्रोडक्ट को पेश किया जाएगा। इसमें 100 से ज्यादा लीडिग ब्रांड के प्रोडक्ट शामिल होंगे। सेल के दौरान इन प्रोडक्ट की खरीद पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही बजाज Fin सर्विस और अन्य लीडिंग बैंक की तरफ से नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की है। ऐसे में सेल के दौरान पेटीएम वॉलेट और पेटीएम यूपीआई से पेमेंट करने पर ग्राहकों को अश्योर्ड कैशबैक ऑफर किया जाएगा।
वहीं इंडस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक अपकमिंग फेस्टिवल सीजन सेल के दौरान कंज्यूमर की तरफ से भारी ऑनलाइन डिमांड आ सकती है। रिपोर्ट की मानें, तो ऑनलाइन डिमांड 40 से 50 फीसदी हो सकती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की तरफ से सप्लाई और डिमांड को पूरा करने के लिए 3.4 मिलियन स्क्वॉयर फीट स्पेस को शामिल किया है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति