Bonus Share: आने वाले हफ्ते में चुनिंदा शेयर कॉरपोरेट एक्शन के चलते फोकस में रहेंगे. इन शेयरों में केपीआई ग्रीन एनर्जी और रेडटेप सहित कई अन्य शामिल हैं. दरअसल, इन कंपनियों ने डिविडेंड, बोनस शेयर, राइट्स इश्यू और स्टॉक स्प्लिट जैसी कॉर्पोरेट कार्रवाइयों के लिए रिकॉर्ड डेट्स फिक्स किया है. दरअसल, इन फायदों के लिए योग्य होने के लिए निवेशकों को इन डेट्स तक शेयर रखने चाहिए.
रिकॉर्ड डेट का महत्व
रिकॉर्ड डेट यह तय करने के लिए अहम है कि कौन से शेयरहोल्डर्स इन कॉर्पोरेट ऐलानों के लिए पात्र हैं. पात्र होने के लिए निवेशकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस तारीख तक उनके शेयर उनके डीमैट खाते में हों. इसका मतलब है कि T+1 क्लियरेंस सायकल की वजह से एक्स-डेट से कम से कम एक दिन पहले स्टॉक खरीदना.
इन शेयरों पर रहेगी नजर
स्टॉकएज के डेटा के मुताबिक अगले हफ्ते के लिए कई कंपनियों ने रिकॉर्ड डेट्स फिक्स किए हैं. इसके तहत सोमवार यानी 30 दिसंबर को बैंको प्रोडक्ट्स (इंडिया) 1:1 बोनस शेयर जारी करेगी. वहीं, हर्षिल एग्रोटेक ने मंगलवार यानी 31 दिसंबर को राइट्स इश्यू की ऐलान की है, जिसमें 2.43 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से पांच शेयरों पर दो शेयर दिए जाएंगे.
इस साल के आखिरी कारोबारी दिन ही प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज भी राइट्स इश्यू जारी करेगी, जिसमें हर दो शेयर के बदले एक शेयर 4.5 रुपए प्रति शेयर की दर से दिया जाएगा. शरणम इंफ्राप्रोजेक्ट एंड ट्रेडिंग हर पांच शेयर के बदले चार शेयर 1 रुपए प्रति शेयर की दर से देगी.
बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट
सूर्या रोशनी ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की ऐलान की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 1 जनवरी है. गेटालॉन्ग एंटरप्राइज ने गुरुवार, 2 जनवरी को 10 रुपये प्रति शेयर से 1 रुपये प्रति शेयर पर शेयर विभाजन की योजना बनाई है.
डिविडेंड का भी मिलेगा बेनिफिट्स
रेडटेप शुक्रवार 3 जनवरी को 2 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड वितरित करेगा. उसी दिन सीनिक एक्सपोर्ट्स (इंडिया) 1:5 बोनस शेयर जारी करेगा. एनसर कम्युनिकेशंस ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है.
गरवारे टेक्निकल फाइबर्स ने प्रत्येक एक शेयर पर चार शेयर का बोनस जारी करने की योजना बनाई है. केपीआई ग्रीन एनर्जी प्रत्येक दो शेयर पर एक शेयर का बोनस देगी. बाणगंगा पेपर इंडस्ट्रीज अपने शेयर को 10 रुपए प्रति शेयर से 1 रुपये प्रति शेयर करने का इरादा रखती है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!