Bonus Share News: शेयर बाजार में तेज एक्शन के बीच अच्छी खबर है. घरेलू और इंडस्ट्रियल से लेकर कई तरह के सबमर्सिबल बनाने वाली कंपनी शक्ति पंप (Shakti Pumps) ने बड़ा ऐलान किया है. कंप्रेशर, पंप्स और डीजल इंजन के कारोबार करने वाली कंपनी बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. कंपनी ने करीब 13 साल बाद बोनस शेयर (Bonus Share) का ऐलान किया है. मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को 2024 में अब तक करीब 4 गुना रिटर्न दिया है.
मल्टीबैगर शेयर ने किया बोनस शेयर का ऐलान
शेयर बाजार को दी जानकारी में शक्ति पंप (Shakti Pumps Bonus Share) ने बोनस शेयर की जानकारी दी. BSE को जमा फाइलिंग के मुताबिक 7 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग हुई, जिसमें बोनस शेयर (Bonus Share) को मंजूरी मिल गई है. इसके तहत निवेशकों को 5:1 रेश्यो से बोनस शेयर को मंजूरी मिली है. इसके तहत हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर देने को मंजूरी मिली है. बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स नहीं हुआ है. बता दें कि 2011 में आखिरी बार कंपनी ने बोनस शेयर देने को ऐलान किया है.
विदेशी निवेशक लगातार बढ़ा रहे हिस्सेदारी
शक्ति पंप ने बोनस शेयर का ऐलान ऐसे समय पर किया जब है जब विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. यह मार्च 2024 में 0.77% थी, जोकि जून 2024 तक बढ़कर 2.32% हो गई. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान अपनी हिस्सेदारी 8.68% से घटकर 6.85% दर्ज की गई. बोनस शेयर को मिली मंजूरी के बाद शक्ति पंप (Shakti Pumps Share Price) के शेयर पर तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. BSE पर शेयर करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ 4318.95 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
मल्टीबैगर ने निवेशकों को दिया तगड़ा रिटर्न
शक्ति पंप का शेयर एक मल्टीबैगर स्टॉक है, जोकि निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ा चुका है. अगर चालू साल की बात करें तो जनवरी से सितंबर तक भाव 300% तक बढ़ चुका है. पिछले साल के दौरान शेयर में करीब 370 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. 2 साल में शेयर ने निवेशकों का निवेश करीब 8 गुना बढ़ चुका है. 3 साल में शेयर 500% से ज्यादा चढ़ चुका है. बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि बोनस शेयर जारी करने की रिकॉर्ड तिथि शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद तय की जाएगी.
बाजार में लगातार छठे दिन बिकवाली
शेयर बाजार में आज 7 अक्टूबर को लगातार छठे दिन बिकवाली दर्ज की गई. बाजार की कमजोरी में लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स टूटकर बंद हुए. सेंसेक्स 638 अंक नीचे 81,050 पर और निफ्टी 218 अंक गिरकर 24,795 पर बंद हुए. भारतीय शेयर बाजार में आज चौतरफा बिकवाली रही. इसमें केवल IT सेक्टर में हरियाली देखने को मिली. बैंकिंग, फाइनेंशियल, मीडिया, मेटल और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान