Bonus Share: शेयर बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में है, जिसकी वजह कॉरपोरेट एक्शन है. इस कड़ी में हैवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी ट्रांसफॉर्मर एंड रेक्टिफायर्स (Transformer and Rectifiers) फोकस में है, जिसने 12 साल बाद बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है. मल्टीबैगर कंपनी के शेयर ने 350% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
हर 1 पर 1 शेयर मिलेगा फ्री!
बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर जारी किए जाएंगे. यानी हर 1 मौजूदा शेयर पर निवेशकों को 1 शेयर मिलेगा. दिसंबर तिमाही में 55 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 15.6 करोड़ रुपए के मुनाफे से काफी ज़्यादा है. रेवेन्यू में भी पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली है, जो पिछले साल के मुकाबले 51.5% बढ़कर 559.4 करोड़ रुपए हो गया.
बोनस शेयर के साथ फंड जुटाने को मिली मंजूरी
बोनस शेयरों की ऐलान के अलावा कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों और फंड जुटाने को मंजूरी दी है. कंपनी की योजना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 750 करोड़ रुपए तक सिक्योर करना है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 35.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 84.8 करोड़ रुपए हो गया, जबकि मार्जिन सालाना 9.6% से बढ़कर 15.2% हो गया.
शेयर में धुआंधार तेजी
पिछले कुछ सालों में ट्रांसफॉर्मर एंड रेक्टिफायर्स के शेयर का परफॉर्मेंस शानदार रहा है, तीन सालों में इसने 3400% से ज़्यादा की तेजी दिखाया है. शेयर केवल एक साल में 350% से ज़्यादा रिटर्न दिया है. पिछले तीन महीनों में ही शेयर की कीमत में 85% से ज़्यादा की उछाल आई है.
बोनस शेयर के ऐलान से अपर सर्किट लगा
बोनस शेयरों का ऐलान का ट्रेडिंग एक्टिविटीज का असर दिखा. आज बुधवार को शेयर की कीमत 1300.45 रुपए पर पहुंच गई, जो इस 52-वीक हाई है. हालांकि, कंपनी के बोर्ड ने अभी तक इन बोनस शेयरों को जारी करने की रिकॉर्ड डेट का खुलासा नहीं किया है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग