Bonus Share: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार में लगातार 5 सीरीज से जारी बिकवाली मार्च में थम गई है. बाजार हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें मल्टीबैगर ऑटो कंपोनेंट स्टॉक साई ऑटोमोटिव लिमिटेड भी शामिल है, जिसने अपने पहले बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने की घोषणा की है.

Advertisement

पहली बार बांट रही बोनस

बाजार को दी जानकारी में साई ऑटोमोटिव (Sai Automotive) ने बताया कि निवेशकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक शेयर के बदले एक बोनस शेयर मिलेगा. इस बोनस (Bonus) के लिए बोर्ड ने रिकॉर्ड डेट (Record Date) को 3 अप्रैल की तारीख तय की गई है. इस डेट को अपने डीमैट खातों में कंपनी के शेयर रखने वाले शेयरधारक बोनस शेयर (Bonus Stock) के लिए पात्र होंगे.

Advertisement

Take a Poll

डिविडेंड देती रही है कंपनी

हाल के सालो में साई ऑटोमोटिव लिमिटेड (Sai Automotive Ltd) ने अपने निवेशकों को लगातार डिविडेंड (Dividend) से रिवॉर्ड किया है. 2023 में 4 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड (Dividend) वितरित किया गया, उसके बाद 2024 में 4.50 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड वितरित किया गया. कंपनी ने 2020 और 2021 दोनों में डिविडेंड ऑफर किया.

Advertisement

मल्टीबैगर स्टॉक परफॉर्मेंस और बाजार ट्रेंड

साई ऑटोमोटिव (Mutlibagger Stock Return) के शेयर का परफॉर्मेंस धमाकेदार रहा है. शेयर गुरुवार 27 मार्च को बीएसई पर शेयर 0.33% की बढ़त के साथ 630.15 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले महीने में बोनस शेयर की ऐलान की प्रत्याशा में शेयर की कीमत में 20% से अधिक की बढ़ोतरी हुई.

हाल ही में हुई बढ़त के बावजूद साई ऑटोमोटिव के शेयर में लंबे समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले छह महीनों में इसमें 7% से ज़्यादा की गिरावट आई है. पिछले एक साल में शेयर की कीमत में 33% की गिरावट आई है, जो बाज़ार में उतार-चढ़ाव को दर्शाता है.

Advertisement

मार्केट कैपिटलाइजेशन और ऐतिहासिक आंकड़े

साई ऑटोमोटिव लिमिटेड का मार्केट कैप 151.09 करोड़ रुपए है. इस दौरान कंपनी के शेयर 52-वीक के हाइएस्ट लेवल 884.40 रुपए और लोएस्ट लेवल 439 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए.