Bonus Share: शेयर बाजार में ग्लोबल फैक्टर्स का असर देखने को मिल रहा. बाजार में 13 फरवरी को लगातार 7वें दिन बिकवाली देखने को मिली. बाजार (Share Market) की हलचल में निवेशकों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि चुनिंदा कंपनियां बोनस शेयर बांट रही हैं. इसमें मल्टीबैगर स्टॉक रिचफील्ड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड भी शामिल है. कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर (Bonus Share) बांटने का ऐलान किया है. इसके तहत निवेशकों के पास मौजूदा शेयरों पर एक फ्री स्टॉक मिलेगा. लेकिन इसके लिए आज 14 फरवरी आखिरी मौका है. बता दें कि आज वैलेंटाइन डे (Valentine Day) भी है.
बोनस शेयर बांट रही कंपनी (Bonus Share Record Date)
रिचफिल्ड फाइनेंशियल सर्विसेज (Richfield Financial Services) ने बोनस शेयर की जानकारी बाजार को दी है. इसके तहत निवेशकों को बोनस का फायदा होगा. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर (Richfield Financial Services Bonus Share) को मंजूरी दी है. शेयरहोल्डर्स को 10 रुपए के फेस वैल्यू पर मौजूदा शेयर पर फ्री शेयर मिलेगा. यह कदम तब प्रभावी होगा जब कंपनी इस हफ्ते शेयर बाजारों में बोनस के बिना कारोबार करेगी.
पहली बार बांट रही है बोनस
मल्टीबैगर स्टॉक रिचफिल्ड फाइनेंशियल सर्विसेज (Multibagger Stock Richfield Financial Services) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स किया है, जोकि शुक्रवार यानी 14 फरवरी है. इस दिन वैलेंटाइन भी है. इस डेट पर कंपनी के रिकॉर्ड में लिस्ट निवेशक बोनस शेयरों के लिए पात्र होंगे. यह पहली बार है जब रिचफील्ड फाइनेंशियल सर्विसेज (Richfield Financial Services Bonus Share) अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी कर रही है. इससे पहले रिचफील्ड फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने निवेशकों को डिविडेंड बांटा था. कंपनी ने पिछले साल जुलाई में डिविडेंड (Richfield Financial Services Dividend) के रूप में प्रति शेयर 0.80 रुपए बांटे थे.
मल्टीबैगर स्टॉक का परफॉर्मेंस (Richfield Financial Services Share Return)
हालिया परफॉर्मेंस को देखें तो रिचफील्ड के शेयर (Richfield Financial Services Share) में तेजी देखने को मिली, जोकि गुरुवार को बीएसई पर करीब 2% की तेजी के साथ 108.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ. शेयर का 52-वीक हाई 132.67 रुपए है, जबकि एक साल का निचला स्तर 24.38 रुपए है. शेयर (Richfield Financial Services Share Return) पिछले 3 महीने में 55% का तगड़ा रिटर्न दे चुका है. 1 साल में स्टॉक ने करीब 367% का बंपर रिटर्न दिया है. 2 साल की अवधि में शेयर ने 1143% और 3 साल में 1204% का रिटर्न दिया है. इसका कुल मार्केट कैप करीब 41 करोड़ रुपए है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान