Bonus Share: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा कंपनियां फोकस में हैं. इसमें लिकर बनाने वाली कंपनी जीएम ब्रुअरीज का शेयर भी शामिल है. अप्रैल में FY25 के तिमाही नतीजों की ऐलान के बाद कंपनी फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया. इसके बाद कंपनी ने अब रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है. बता दें कि 2024 में कंपनी ने 1:4 के अनुपात में बोनस जारी किया था. यह फर्म देशी शराब और भारत में बनी विदेशी शराब दोनों बनाती है.
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने 15 अप्रैल को 75% के डिविडेंड को मंजूरी दी. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 7.5 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड की बैठक उसी दिन हुई. FY2024-2025 के फाइनल डिविडेंड पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया गया है. यह गुरुवार यानी 22 मई 2025 तय की गई.
जीएम ब्रुअरीज का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
जनवरी-मार्च तिमाही में जीएम ब्रुअरीज लिमिटेड ने रेवेन्यू और मार्जिन में सुधार के बावजूद प्रॉफिट में 30% की गिरावट हुई है. मुंबई बेस्ड शराब कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 86.6 करोड़ रुपए से घटकर 60.5 करोड़ रुपए रह गया.
डिविडेंड इतिहास और शेयर प्राइस का ट्रेंड
पिछले साल में जीएम ब्रुअरीज ने 2023 में 6 रुप और 2022 में 5 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया था. पिछले साल कंपनी के शेयर की कीमत 1,048.85 रुपए से 579.10 रुपए के बीच रही. जबकि सालाना आधार पर 11% से अधिक की गिरावट आई थी. शेयर ने 1 साल में 21%, 2 साल में 61%, 3 साल में 62% और 5 साल में 126% का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग