Bonus Share: शेयर बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल के बीच चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इन शेयरों में संवर्धन मदरसन का शेयर भी शामिल है. कंपनी के शेयरधारकों ने जुलाई 2025 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के जरिए 97.58% सपोर्ट के साथ बोनस इश्यू को मंजूरी दे दी है.

Advertisement

बोनस शेयर बांट रही संवर्धन मदरसन

संवर्धन मदरसन ने 1:2 रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी. इस लिहाज से शेयरहोल्डर्स के पास मौजूदा हर 2 शेयरों पर 1 शेयर फ्री मिलेंगे. ऑटोमोटिव कंपोनेंट के निर्माण और बिक्री में स्पेशलाइज्ड वाली लार्ज-कैप कंपनी के शेयरों पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि उन्होंने 1:2 बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी हासिल कर ली है. सोमवार को 1,09,340 करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर 155 रुपए के भाव पर BSE पर कारोबार कर रहा है.

Advertisement

संवर्धन मदरसन का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी का राजस्व Q4FY24-25 में 8.4 फीसदी बढ़कर 27,141 करोड़ रुपए से 29,433 करोड़ रुपए हो गया. इस बीच इसी अवधि के दौरान नेट प्रॉफिट 1,371.82 करोड़ रुपए से घटकर 1,050.5 करोड़ रुपए रह गया. कंपनी का P/E अनुपात 28.49 है, जो इंडस्ट्री के एवरेज 47.53 से काफी कम है.

संवर्धन मदरसन का कारोबार

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (पूर्व में मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड) नोएडा बेस्ड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है. यह कंपनी दुनिया के टॉप ऑटोमोटिव कंपोनेंट आपूर्तिकर्ताओं में से एक है. 1986 में जापान के सुमितोमो के साथ एक जॉइंट वेंचर के रूप में स्थापित यह वायरिंग हार्नेस, रियर-व्यू मिरर सिस्टम, प्लास्टिक और पॉलीमर मॉड्यूल, सटीक धातु के पुर्जे, लाइटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक आईटी समाधान डिजाइन और बनाती है.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)