Bonus Share: शेयर बाजार में करेक्शन का दौर जारी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार 8 दिनों से लाल निशान में हैं. बाजार की कमजोरी में चुनिंदा शेयर खबरों के चलते फोकस में हैं. इसमें गुजरात बेस्ड कंपनी गुजरात टूलरूम लिमिटेड (Gujarat Toolroom LTD) का शेयर भी शामिल है. कमजोर बाजार में भी आज 14 फरवरी को शेयर करीब 2.5% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा, जोकि BSE पर 12.15 रुपए के भाव पर है.
मल्टीबैगर ने किया बोनस का ऐलान (Multibagger Bonus Share)
गुजरात टूलरूम (Gujarat Toolroom Bonus Share) ने बाजार को बोनस शेयर की जानकारी दी है. इसके तहत कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस इश्यू को मंजूरी दी है. यानी शेयरहोल्डर्स को गुजरात टूलरूम लिमिटेड बोनस (Bonus Share) बांटेगी. इसमें बोर्ड ने हर 1 शेयर के बदले 5 शेयर का शानदार बोनस ऑफर (Bonus Share Record Date) का ऐलान किया है. कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है, जो अगले हफ्ते ही है.
एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक गुजरात टूलरूम लिमिटेड (Gujarat Toolroom Bonus Share) 1 रुपए के फेस वैल्यू वाले हर शेयर के लिए 5 बोनस शेयर बांटेगी. इसके लिए रिकॉर्ड डेट (Bonus Share Record Date) मंगलवार यानी 18 फरवरी तय की गई है. उस दिन कंपनी के रिकॉर्ड में लिस्ट निवेशकों को ये बोनस शेयर मिलेंगे.
बोनस बांटने वाले शेयर का परफॉर्मेंस (Bonus Share Performance)
BSE पर गुजरात टूलरूम के शेयरों में करीब 2.5% की बढ़त है. शेयर 12.15 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा. जबकि इसका 52-वीक हाई 45.97 रुपए है, जोकि शेयर ने 11 मार्च 2024 को टच किया. गुजरात टूलरूम का कुल मार्केट कैप 281.96 करोड़ रुपए है.
शेयर ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में धमाकेदार (Bonus Share Return) रिटर्न दिया है. पिछले 3 साल में शेयर का भाव 970% चढ़ा है. 5 सालों में रिटर्न का आंकड़ा 3100% है.
स्टॉक स्प्लिट भी किया था (Gujarat Toolroom Stock Split)
2023 में गुजरात टूलरूम (Gujarat Toolroom Bonus) ने एक स्टॉक विभाजन (Stock Split) भी किया था, जिसमें इसके शेयरों को 10 भागों में विभाजित किया गया. इससे प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपए रह गया, जोकि पहले 10 रुपए प्रति इक्विटी शेयर था.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान