नई दिल्ली, जुलाई 12। हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड सितारे अपनी एक्टिंग और विज्ञापन से करोड़ों की कमाई करते हैं। लेकिन हम में से बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि बॉलिवुड एक्टर एक्टिंग के साथ-साथ बहुत अच्छे बिजनेसमैन/वुमन भी होते हैं और कई बिजनेस वेंचर चलाते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही बॉलिवुड सितारों की जानकारी देंगे, जो साइड इनकम के लिए एक्टिंग से हट कर बिजनेस भी करते हैं। इनमें से कुछ के बिजनसे ऐसे हैं, जो आप भी करके पैसा कमा सकते हैं।
शाहरुख खान के पास आईपीएल में टीम है। शाहरुख खान मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के को-चेयरमैन भी हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट फिल्में बनाता है और अन्य प्रोडक्शन हाउस और फिल्म निर्माताओं को वीएफएक्स और एनीमेशन सर्विस प्रोवाइड करता है। किंग खान कई अवार्ड शो होस्ट और प्रेजेंट्स भी करते हैं।
शिल्पा शेट्टी खुद को कई बिजनेस वेंचर में शामिल किए हुए हैं, जिन्हें उनके पति राज कुंद्रा द्वारा कंट्रोल किया जाता है। शिल्पा मुंबई में 'रॉयल्टी क्लब' की मालिक हैं, जिसे यूरोपीय पुनर्जागरण और भारत की रॉयल्टी के मिश्रण में डिज़ाइन किया गया है। वह मुंबई में लोसिस नामक स्पा और सैलून की एक भारतीय चेन की सह-मालिक हैं।
सुष्मिता मुंबई में एक रेस्तरां 'बंगाली माशीज किचन' की मालिक हैं, जो कम कीमत में कई तरह के बंगाली भोजन परोसता है। सुष्मिता का दुबई में एक ज्वैलरी रिटेल स्टोर भी है जिसे उनकी मां मैनेज करती हैं। वह 'तंत्र एंटरटेनमेंट' नामक एक प्रोडक्शन कंपनी की भी मालिक हैं।
सुनील शेट्टी बिजनेस में भी अपना हुनर साबित कर चुके हैं। वह एक 'मिसचीफ डाइनिंग बार' और 'क्लब एट2ओ' के मालिक हैं, जिसकी मुंबई में कई शाखाएँ हैं। क्लब एच2ओ बॉलीवुड सितारों और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों के बीच मशहूर है। सुनील शेट्टी ने एक दशक पहले खुद को बिजनेस में शामिल किया था। देश के अलग-अलग शहरों में उनके रेस्टोरेंट और होटल हैं।
अजय देवगन ने कई बिजनेस वेंचर्स में निवेश किया है। उन्होंने रोहा समूह के साथ गुजरात में चरनका की सौर परियोजना में निवेश किया है जो 2011 में शुरू हुई थी। अजय देवगन 2000 में अजय देवगन फिल्म्स नाम की अपनी फिल्म निर्माण कंपनी के मालिक भी हैं।
करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में एक सफल पारी के बाद अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। वह एक ई-कॉमर्स पोर्टल की मालिक हैं जो बेबी और मदर केयर उत्पाद बेचती है।
सलमान खान का क्लोदिंग ब्रांड 'बीइंग ह्यूमन' फैशन एक्सेसरीज़ और एप्पेरल सेल करता है। ये विभिन्न शहरों में दर्जनों आउटलेट ऑपरेट करता है। ब्रांड बीइंग ह्यूमन को मंधाना रिटेल वेंचर्स से भी लाइसेंस प्राप्त है। यात्रा.कॉम में सलमान खान की 5 फीसदी हिस्सेदारी है।
रितिक रोशन का अपना फैशन ब्रांड एचआरएक्स है। मगर इसकी अधिकतम हिस्सेदारी उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल मिंत्रा को बेच दी है। वह मुंबई में सेंटर कल्ट नाम के एक जिम के मालिक भी हैं और बैंगलोर स्थित फिटनेस जिम क्योरफिट में उनकी इक्विटी हिस्सेदारी है।
मिथुन चक्रवर्ती मोनार्क समूह के होटलों के मालिक हैं, जिनकी भारत के विभिन्न शहरों जैसे ऊटी और मसूरी में चेन है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान