BOB Recruitment 2024: अगर आप बैंक में जॉब करना चाहते हैं तो यह आपके लिए गुड न्यूज है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में नौकरी पाने का आपको एक अच्छा मौका मिल रहा है। अगर आप भी इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो इस पूरे प्रोसेस को फटाफट नोट कर लें।

Advertisement

इस पद पर नौकरी पाने के लिए करें आवेदन

Advertisement

अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। बीओबी भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना में बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) सुपरवाइजर के पद के लिए अवसर खुलने की जानकारी दी गई है। इस पद के लिए केवल 01 रिक्ति उपलब्ध है।

कौन कर सकता है इसमें अप्लाई?

बीओबी भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा सेवानिवृत्त(रिटायर्ड) उम्मीदवारों के लिए 65 वर्ष है। वहीं, युवा उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा नियुक्ति के समय 21 से 45 वर्ष है।

Advertisement

जो भी उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करने के लिए योग्य हैं, वे बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, वे 30 जून तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन करने के लिए एक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

इस पद के लिए यह है पात्रता

बीओबी भर्ती 2024 की औपचारिक अधिसूचना के अनुसार सेवानिवृत्त कर्मचारियों और युवा उम्मीदवारों के लिए योग्यता और पात्रता अलग-अलग है।

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए - उम्मीदवार को मुख्य प्रबंधक/समकक्ष के पद तक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी होने चाहिए। सेवानिवृत्त क्लर्क और बैंक ऑफ बड़ौदा के समकक्ष जिन्होंने अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड के साथ JAIIB पास किया हो।

Advertisement

सभी सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों के आवेदकों के पास कम से कम 03 साल का ग्रामीण बैंकिंग अनुभव होना चाहिए।

युवा उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर ज्ञान (एमएस ऑफिस, ईमेल, इंटरनेट आदि) के साथ स्नातक की डिग्री की न्यूनतम योग्यता होनी चाहिए, हालांकि एमएससी (आईटी) / बीई (आईटी) / एमसीए / एमबीए जैसी योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी।

बीओबी भर्ती 2024 के लिए ऐसे होगा सेलेक्शन

Advertisement

बीओबी भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार और इस पद को ध्यान रखते हुए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए इंटर्व्यू आयोजित करेगी।

BOB भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को वार्षिक समीक्षा के आधार पर 36 महीने की प्रारंभिक अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पुत्तुर, दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक में यह पद दिया जाएगा। इस पद पर आपको हर महीने 15000 की सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें इसके लिए अप्लाई

BOB भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार BOB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र भरकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसे स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय आर.ई.बी एन्क्लेव, ग्राउंड फ्लोर, दुग्गम्मा डेरन्ना हॉल के पास, बाईपास रोड, दरबे पुत्तूर, दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक - 574202 पर जमा कर सकते हैं।