मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 28 फरवरी 2020 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 985.52 अंक की गिरावट के साथ 38,760.14 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 256.80 अंक की गिरावट के साथ 11376.50 अंक के स्तर पर खुला। आज सेंसेक्स में खुलने के बाद लगातार गिरावट बढ़ती रही और यह जल्द ही 1000 अंक से ज्यादा की हो गई। आज जब शेयर बाजार खुला तो 113 शेयर तेजी के साथ तो 996 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 25 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया आज शुक्रवार यानी 28 फरवरी 2020 को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की कमजोरी के साथ 71.93 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 43 रुपये की गिरावट के साथ 766.25 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 210 रुपये की गिरावट के साथ 4,550.00 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 138.75 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा स्टील का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 394.60 रुपये के स्तर पर खुला।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 242.10 रुपये के स्तर पर खुला।
रुपया आज डॉलर मुकाबले कमजोर, 32 पैसे टूटकर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया आज शुक्रवार यानी 28 फरवरी 2020 को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की कमजोरी के साथ 71.93 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 71.61 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : EPFO : मिस्ड काल और एसएमएस से ऐसे जानें अकाउंट बैलेंस
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी