मुम्बई। आज सोमवार यानी 21 सितंबर 2020 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 811.68 अंक की गिरावट के साथ 38034.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 254.50 अंक की गिरावट के साथ 11250.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2938 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 593 शेयर तेजी के साथ और 2165 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 180 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 21 पैसे की मजबूती के साथ 73.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
खराब ग्लोबल संकेतों का असर
खराब ग्लोबल संकेतों के चलते आज शेयर बाजार में आज भारी गिरावट आई है। बाजार में यह इस महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। आज बैंक निफ्टी 664 अंक गिरकर 21,367 पर बंद हुआ है। वहीं मिडकैप 634 अंक गिरकर 16,765 के स्तर पर बंद हुआ है।
निफ्टी के टॉप गेनर
टीसीएस का शेयर करीब 17 रुपये की तेजी के साथ 2,467.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इनफोसिस का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 1,007.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 1,281.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 52 रुपये की गिरावट के साथ 560.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 136.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 166.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 24 रुपये की गिरावट के साथ 371.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीकब 17 रुपये की गिरावट के साथ 270.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : PPF : जानिए 1000 रु महीने का निवेश कितने लाख बन जाएगा
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी