नई दिल्ली। भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार दोपहर तक और भी ज्यादा गिरावट दिखा रहा है। दोपहर में 12 बजे के आसपास बीएसई का सेंसेक्स 1562.94 अंक का गोता लगा कर 49476.37 अंक पर आ गया था। वहीं निफ्टी 453.00 अंक का गोता लगाकर 14644.40 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
इससे पहले आज शुक्रवार यानी 26 फरवरी 2021 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 1057.48 अंक की गिरावट के साथ 49981.83 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 305.90 अंक की गिरावट के साथ 14791.50 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,091 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 338 शेयर तेजी के साथ और 704 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 49 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
निफ्टी के टॉप गेनर
भारती एयरटेल का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 581.65 रुपये के स्तर पर खुला।
अल्ट्रा टेक सीमेंट का शेयर करीब 25 रुपये की तेजी के साथ 6,408.00 रुपये के स्तर पर खुला।
नेस्ले का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 16,134.00 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
गेल का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 144.60 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 23 रुपये की गिरावट के साथ 604.90 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 114.90 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 323.15 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 1,076.20 रुपये के स्तर पर खुला।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी