Blinkit Post Order Feature: क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit ने अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया Post Order फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपने ऑर्डर प्लेस करने के बाद भी कार्ट में सामान जोड़ सकेंगे। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए मददगार है जो ऑर्डर करते समय कुछ आइटम भूल जाते हैं। कंपनी ने बताया कि इसके लिए कोई अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज नहीं लगेगा।

Advertisement

ऑर्डर पैक होने तक रहेगा फीचर एक्टिव

Blinkit ने कहा है कि नया फीचर तब तक काम करेगा जब तक आपका ऑर्डर पैक नहीं हो जाता। इसका मतलब है कि यूजर को दोबारा नया ऑर्डर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर समय और पैसे दोनों की बचत करेगा। Blinkit के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया पर इसे लॉन्च करते हुए यूजर्स से फीडबैक लेने की भी अपील की।

Advertisement

फीचर का काम करने का तरीका

यूजर ऑर्डर प्लेस करने के बाद भी अपने कार्ट में आइटम जोड़ सकता है। यह विकल्प तब तक उपलब्ध रहेगा जब तक ऑर्डर पैकिंग में है। कोई अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज नहीं लगेगा। भूले हुए आइटम को तुरंत जोड़ा जा सकता है। इससे यूजर को दूसरा ऑर्डर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी का कहना है कि इस फीचर से ऑर्डर करना और भी आसान, तेज और सुविधाजनक बन जाएगा।

Advertisement

क्विक कॉम कंपनियों में बढ़त कॉम्प्टीशन

Blinkit के साथ-साथ अन्य क्विक कॉम कंपनियां भी नई सुविधाओं और सर्विसेज़ की टेस्टिंग कर रही हैं। Zepto ने सुपर मॉल और डायग्नोस्टिक्स जैसी नई सर्विसेज की पायलट टेस्टिंग शुरू की है। Swiggy ने MaxSaver फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स की कार्ट वैल्यू बढ़ाने में मदद करता है। Swiggy अब Food on Train सेवा भी दे रहा है, जो 122 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है। इस कॉम्प्टीशन का फायदा यूजर्स को तेजी और बेहतर अनुभव के रूप में मिलता है।

Advertisement

Blinkit की लोकप्रियता बढ़ी

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार Blinkit देश में सबसे पसंदीदा क्विक कॉम प्लेटफॉर्म बन गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 31% यूजर्स Blinkit को पहली पसंद मानते हैं, Swiggy Instamart 19%, Flipkart Minutes 14%, Zepto 12% यूजर्स की पहली पसंद है। कंपनी का टारगेट है कि नए फीचर्स के जरिए यूजर्स को सुविधाजनक और तेज सर्विस दी जाए और Blinkit को और ज्यादा पसंदीदा बनाया जाए।