Blinkit 10 Min Ambulance Service: जेप्टो से लेकर स्विगी इंस्टामार्ट तक, ऐसे कई सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जिससे आप सामान हैं जिसे आप तुरंत ऑर्डर करके अपने घर पर मांगा सकते हैं। अब हाल ही में ब्लिंकिट ने एम्बुलेंस सर्विस शुरू की है। इसे गुरुग्राम में लॉन्‍च किया गया है। इस सर्विस के तहत अब 10 मिनट में एम्बुलेंस घर के दरवाजे पर खड़ी होगी। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

Advertisement

एम्बुलेंस सर्विस का मिलेगा फायदा

ब्लिंकिट ने एम्बुलेंस सर्विस शुरू की है। जिससे शहर में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा जल्दी मिलेगी। ब्लिंकिट ने जरूरी डिवाइस से लैस पांच एम्बुलेंस सड़क पर उतारी हैं। इनमें ऑक्सीजन सिलेंडर, AED, स्ट्रेचर, मॉनिटर, सक्शन मशीन और जरूरी दवाएं और इंजेक्शन शामिल हैं। यह सेवा 'किफायती' दामों पर उपलब्ध होगी। अगले दो साल में कंपनी सभी प्रमुख शेयरों में इसका दायरा बढ़ाएगी।

Advertisement

ब्लिंकिट के सीईओ ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

ब्लिंकिट के सीईओ ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट में कहा, "हम अपने शहरों में विश्वसनीय एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने की समस्या को हल करने की दिशा में अपना पहला कदम उठा रहे हैं। आज से गुरुग्राम में पहली पांच एम्बुलेंस सड़क पर होंगी। जैसे-जैसे हम इस सेवा का विस्तार और अधिक क्षेत्रों में करेंगे, आपको ब्लिंकिट ऐप के माध्यम से बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एम्बुलेंस बुक करने का विकल्प दिखाई देने लगेगा।"

Advertisement

हर एम्बुलेंस में चालक के अलावा एक प्रशिक्षित पैरामेडिक और एक सहायक भी होगा। लॉन्‍च हुईं पांच एम्बुलेंस में जीवन रक्षक उपकरण मौजूद हैं। इससे मरीजों को गोल्डन आवर में इलाज मिल सकेगा। 'किफायती' दामों पर यह सेवा आम लोगों के लिए मददगार साबित होगी। ब्लिंकिट का कहना है कि उसका मकसद सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं है। अन्य शहरों में भी जल्द ही यह सुविधा शुरू हो सकती है।
इतना ही नहीं, जल्द ही ब्लिंकिट ऐप के जरिए BLS यानी बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस बुकिंग की सुविधा मिलेगी। ब्लिंकिट के अनुसार, उनका मकसद सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं है। अन्य शहरों में भी जल्द ही यह सुविधा शुरू हो सकती है।