नयी दिल्ली। बिटकॉइन अपने रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। इसने पहली बार 52000 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। बीते बुधवार को बिटकॉइन का रेट 52,340 डॉलर पर देखा गया। इस समय बि़टकॉइन का मौजूदा रेट 51,624.94 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 37.5 लाख रु होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिटकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी है, जिसकी शुरुआत 2009 में वैश्विक वित्तीय संकट के बाद की गयी थी। कुछ लोगों ने बैंकिंग सिस्टम के खिलाफ बताया था। मगर बाद में बिटकॉइन को डिजिटल गोल्ड तक कहा गया।
बिटकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। बिटकॉइन में ताजा बढ़ोतरी, भारत में प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को बैन करने की तैयारी के बावजूद, बड़े विदेशी संस्थानों की तरफ से दिखाई गई दिलचस्पी के कारण आई है। बिटकॉइन को डिजिटल एसेट माना जाता है। हाल ही में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला ने भी 1.5 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे, जिससे क्रिप्टोकरेंसी की तरफ ज्यादा निवेशकों का रुझान हुआ है।
हाल ही में एक और अमेरिकी बड़ी कंपनी ने बिटकॉइन में तगड़ा निवेश करने का ऐलान किया। बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी माइक्रोस्ट्रेटेजी ने कहा है कि ये 60 करोड़ डॉलर के कंवर्टिबल बॉन्ड्स बेच कर इस पैसे का इस्तेमाल बिटकॉइन खरीदने में करेगी। पेपल और मास्टरकार्ड जैसी कंपनियों ने क्रिप्टोकरेंसी का समर्थन करने के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाए हैं।
बिटकॉइन में आई लेटेस्ट तेजी ने निवेशकों को 2017 की याद दिला दी है। 2017 में बिटकॉइन में भी ऐसी ही तेजी देखने को मिली थी। तब इसने करीब 20000 डॉलर का आंकड़ा छू लिया था। मगर अगले साल यानी 2018 में बिटकॉइन में भारी भी दर्ज की गयी थी। 2018 में बिटकॉइन ने अपनी 80 फीसदी वैल्यू खो दी थी। लेकिन दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी ने उस गिरावट के बाद तगड़ी वापसी की। 2020 में इसकी वैल्यू चौगुनी से अधिक हो गयी और इस वर्ष में बिटकॉइन की वैल्यू में 70 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
टेस्ला के सह-संस्थापक एलन मस्क ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बिटकॉइन का सिम्बल डिस्प्ले किया था। इसके बाद टेस्ला ने बिटकॉइन में रुचि दिखाई। मस्क ने वैकल्पिक क्रिप्टोकरेंसी डॉगकोइन के मीम भी ट्वीट किये हैं। पिछले साल अप्रैल से अब तक बिटकॉइन की कीमत कई गुना बढ़ चुकी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान