नेपाल के कारोबारी बिनोद चौधरी का नाम सुना है? ये नेपाल के सबसे अमीर आदमी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 15,025 करोड़ रुपए से ज्यादा है. वे अपने बिजनेस स्किल और परोपकार के लिए जाने जाते हैं. चौधरी लोकप्रिय इंस्टेंट नूडल ब्रांड वाई वाई (Wai Wai) के फाउंडर हैं, जो मैगी नूडल्स की प्रतिद्वंदी है. फोर्ब्स के मुताबिक भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे अमीर लोगों की तुलना में उनकी नेटवर्थ बेहद कम है, लेकिन उनकी सफलता की कहानी काफी प्रेरित करने वाली है.
अमिताभ बच्चन और JRD टाटा के फैन
काठमांडू में मारवाड़ी परिवार में जन्मे बिनोद चौधरी अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड सितारों के प्रशंसक रहे. उनके दादा भारत से नेपाल चले गए और एक सफल कपड़ा व्यवसाय शुरू किया. बाद में चौधरी के पिता ने इस कारोबार को निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैलाया. चौधरी जेआरडी टाटा से भी प्रेरणा लेते हैं. वे व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने में माहिर हैं. अपने पिता के कारोबारों का समर्थन करने से लेकर अपने खुद के सफल बिजनेस स्थापित करने तक का उनका सफर उनकी उद्यमशीलता की भावना को दर्शाता है.
पिता के लिए CA का सपना छोड़ा
जब बिनोद चौधरी ने कारोबार का जिम्मा संभाला, तो उन्होंने खानदानी व्यवसाय को और ज्यादा ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. बता दें कि चौधरी भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपने पिता की मदद करने के लिए इस सपने को अधूरा ही छोड़ दिया था, क्योंकि उनके पिता को दिल की बीमारी थी.
बिनोद चौधरी ने थाईलैंड की यात्रा के दौरान इंस्टेंट नूडल्स की लोकप्रियता देखी. उसके बाद उन्होंने वाई वाई (Wai Wai) लॉन्च करने का फैसला किया. उन्होंने नेशनल पैनासोनिक के साथ साझेदारी की और नेपाल में सुजुकी कारों को पेश करने का प्रयास किया.
1990 में चौधरी ने सिंगापुर में सिनोवेशन ग्रुप की स्थापना की. उन्होंने 1995 तक नबील बैंक में दुबई सरकार की मेजॉरिटी हिस्सेदारी हासिल कर ली. अपने व्यापारिक उपक्रमों के अलावा बिनोद राजनीति में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं और अपने परोपकारी प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.
दान देने में अव्वल बिनोद चौधरी
2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद बिनोद चौधरी ने स्कूलों और घरों के पुनर्निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए से ज़्यादा का दान दिया था. उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए 500,000 पैकेट वाई वाई नूडल्स के साथ-साथ हजारों जूस के डिब्बे, खाना और पानी भी दान किया था.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें