Keshub Mahindra : बुधवार 12 अप्रैल 2023 को महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा गुजर गए। केशब महिंद्रा ने 99 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। फोर्ब्स की 2023 हाल ही में जारी बिलेनियर्स लिस्ट में केशव महिंद्रा को भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। केशव महिंद्रा ने 48 साल तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व किया और साल 2012 में उन्होंने चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। वे अपने पिछले 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं।

Advertisement

9 अक्टूबर 1923 को दिवंगत केशब महिंद्रा का जन्म शिमला में हुआ था उन्होंने अपने पिता को कंपनी में वर्ष 1947 में काम करना शुरू किया था। इसके बाद उनको वर्ष 1963 में महिंद्रा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था। केशब महिंद्रा आनंद महिंद्रा के चाचा थे। केशब महिंद्रा महिंद्रा ग्रुप के चैयरमैन के पद से वर्ष 2012 में रिटायर हो गए थे। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने इस पद की जिम्मेदारी ली थी।

Advertisement

केशब महिंद्रा के गुजर जाने की खबर से पूरे कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बीते दिनों केशब महिंद्रा अरबपति की लिस्ट में वापसी करने को लेकर काफी चर्चा में थे। उन्होंने अमेरिका की पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया था। उन्होंने वर्ष 1963 में महिंद्रा ग्रुप की कमान को संभाला इसके बाद उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाई दी।

Advertisement

केशब महिंद्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान ध्यान यूटिलिटी से जुड़े हुए वाहनों के निर्माण में उसको ग्रोथ और उसको बेचने पर रहा। केशब महिंद्रा की विलीज-जीप को एक अलग देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका थी।

वे कंपनी कानून और मोनोपोलिस्टिक एंड रेस्ट्रिक्टिव ट्रेड प्रैक्टिसेज और सेंट्रल एडवाइजरी काउंसिल ऑफ इंडस्ट्रीज सहित कई सारी सरकारी समिति में भी बेहद ही अहम भूमिका में शामिल रहे थे। वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2010 तक महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पीएम की व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य रहे थे।

Mohit Joshi होंगे Tech Mahindra के नए MD & CEO, C.P Gurani की जगह लेंगे Mohit Joshi | GoodReturns
Advertisement

इसके साथ ही केशव महिंद्रा को आईसीआईसीआई, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स, सेल जैसी कम्पनियों के बोर्ड में और काउंसलिंग में शामिल किया गया था। वर्ष 2007 में उद्योग जगत में अतुलनीय योगदान के लिए उनको अर्न्स्ट एंड यंग द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।