Bill Gates On Working Hours: किसी को एक हफ्ते में कितना काम करना चाहिए अपनी ग्रोथ के लिए कितनी मेहनत करनी चाहिए इसको लेकर सब की अपने-अपने विचार और राय होती हैं। ऐसे में काम करने को लेकर दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स का बयान आया है। बिल गेट्स की माने तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने की वजह से इंसान के काम करने का समय काफी कम हो जाएगा और काम तेजी से भी होगा।

Advertisement

दरअसल कुछ दिनों पहले दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस के को फाउंडरनर नारायण मूर्ति ने एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं को एक सप्ताह में करीब 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी, जिसको लेकर लोगों में काफी बहस छिड़ गई।

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स ने एक पॉडकास्ट के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और काम करने के घंटों के बारे में बात की। इस दौरान बिल गेट्स ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हो सकता कि आने वाले समय में एआई इंसानों की जगह ले ले, लेकिन इसकी मदद से प्रोफेशनल लोगों का एक हफ्ते में काम करने का समय जरूर काम हो जाएगा। बिल गेट्स का कहना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लोग ऑफिस में सिर्फ तीन दिन काम करेंगे और हफ्ते में चार दिन छुट्टियों का मजा उठा सकते हैं।

Advertisement

शुरुआत से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बिल गेट्स का समर्थन मिलता रहा है। बिल गेट्स की माने तो ऐसी संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं जिसमें आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लोगों द्वारा पूरी तरह अपना लिया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की खूबियों पर बात करते वक्त बिल गेट्स ने कहा कि इंसान का जीवन सिर्फ नौकरी करने के लिए नहीं है। उसे दूसरे दूसरे रचनात्मक कार्यों के लिए भी समय निकालना चाहिए। और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लोग एक हफ्ते में काम काम करके अपने लिए ज्यादा समय निकाल पाएंगे। बिल गेट्स ने कहा कि उनके अनुसार यह शायद ठीक बात भी है।

Advertisement

दरअसल अब बिल गेट्स के इस बयान को लोग इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के बयान से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें उन्होंने युवा पीढ़ी को एक हफ्ते में कम से कम 70 घंटे काम करने की सलाह दी है। नारायण मूर्ति के अनुसार अगर युवा हर हफ्ते में 70 घंटे तक काम करेंगेतो दुनिया की उन इकोनामी से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, जिन्होंने सिर्फ दो या तीन साल में जबरदस्त उपलब्धि हासिल की है।

Advertisement

134 अरब डॉलर की नेटवर्क वाले दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स ने कहा की बढ़ती आधुनिकता के साथ आने वाले भविष्य में मशीनों की जरूरत बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन उन्होंने यह उम्मीद भी जताई है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किसी भी तरह से इंसानों की नौकरियां को प्रभावित नहीं करेगा, बल्कि यह उन्हें हमेशा के लिए बदल कर रख देगा। बिल गेट्स ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके काम करने से लोगों के पास अधिक समय होगा तो लोग अपने लिए और अपने परिवार के लिए और ज्यादा समय निकाल पाएंगे।