PM Modi Bihar Visit; Vande Bharat Train, Amrit Bharat Train : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (15 सितंबर) को बिहार दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे पर पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसके अलावा 4,410 करोड़ रुपये की लागत वाली अररिया-गलगलिया-ठाकुरगंज नई रेल लाइन का भी उद्घाटन किया। इस बीच पीए मोदी ने जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जोगबनी-इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस और सहरसा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और 2,170 करोड़ रुपये की लागत वाली विक्रमशिला-कटारिया रेल लाइन का भी शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "आधुनिक हाई-टेक रेल सेवाओं और नई रेल लाइनों की शुरुआत से बिहार की प्रगति को नई गति मिलने वाली है।"
इस तरह से चुनावी राज्य बिहार को चुनाव से पहले चार नई ट्रेनों की सौगात दी गई है। तो आइए इनके बारे में डिटेल से जानते हैं कि कौनसी ट्रेन कहां से चलेगी यानी इनका रूट क्या है और टाइमिंग क्या है...
जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Danapur Jogbani Vande Bharat)
यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी और 453 किमी की दूरी 8 घंटे 10 मिनट में तय करेगी। इसका नंबर 26301/26302 है। जोगबनी से दानापुर जाने वाली सेवा बुधवार को नहीं चलेगी, जबकि दानापुर से जोगबनी जाने वाली सेवा मंगलवार को रद्द रहेगी। अब यह ट्रेन 17 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी।
कहां-कहां रूकेगी यानी स्टॉपेज: यह ट्रेन 14 स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें भरपुरा पहलेजाघाट, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, सलोना, खगड़िया, मानसी, सहरसा, दौराम मधेपुरा, बनमनखी, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फोरबिसगंज शामिल हैं।
किराया : रेलवे ने इस ट्रेन का किराया भी जारी कर दिया है। दानापुर से जोगबनी के लिए चेयरकार (सीसी) का किराया 1320 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) का 2375 रुपये निर्धारित किया गया है।
अन्य प्रमुख स्टेशनों के लिए किराया इस प्रकार है: दानापुर से मुजफ्फरपुर के लिए सीसी में 490 रुपये, ईसी में 925 रुपये; समस्तीपुर के लिए सीसी में 555 रुपये, ईसी में 1060 रुपये ; खगड़िया के लिए सीसी में 925 रुपये, ईसी में 1600 रुपये ; और पूर्णिया के लिए सीसी में 1185 रुपये, ईसी में 2120 रुपये। किराया तय होने के साथ ही बुकिंग भी शुरू हो गई है।
सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन पांच राज्यों से होकर गुजरेगी जिनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब शामिल है। इसमें स्लीपर और जनरल क्लास के 22 कोच होंगे।
स्टॉपेज की बात करें तो बिहार में सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, शिशो हाल्ट, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज; उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, और मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश); उत्तराखंड और हरियाणा में रुड़की, सहारनपुर, जगाधरी, और अंबाला कैंट जबकि पंजाब में राजपुरा, सरहिंद, ढंडारी कलां, फगवाड़ा, जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर जंक्शन पर ट्रेन रूकेगी।
जोगबनी-इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस
इसका उद्घाटन सफर 14 सितंबर को हुआ था। ट्रेन नंबर 06602 वाली यह ट्रेन 3,129 किमी की दूरी लगभग 64 घंटों में तय करेगी। इसके स्टॉपेज की बात करें तो यह ट्रेन 50 स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें फोरबिसगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, रघुनाथपुर, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और कई अन्य स्टेशन शामिल हैं।
कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस
यह ट्रेन अररिया और गलगलिया होते हुए कटिहार और सिलीगुड़ी को जोड़ेगी। यह ट्रेन कोसी और मिथिला क्षेत्र के निवासियों के यात्रा को सुगम बनाएगी। इस रूट में भी दर्जनों स्टॉपेज हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान