Maithili Thakur: चुनाव आयोग ने अलीनगर समेत पूरे बिहार में मतगणना शुरू कर दी है। आंकड़ों के अनुसार, भाजपा नेता मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट पर शुरुआती बढ़त बना ली है। राजद उम्मीदवार बिनोद मिश्रा फिलहाल इस सीट से पीछे चल रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में हुआ- 6 नवंबर (पहला चरण) और 11 नवंबर (दूसरा चरण), जिसमें से अलीनगर में पहले चरण में मतदान हुआ।
लोकप्रिय लोक गायिका और पहली बार चुनाव लड़ रही मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर का मुकाबला 63 वर्षीय राजद उम्मीदवार बिनोद मिश्रा से होगा। जानें कौन है मैथिली ठाकुर और कितनी संपत्ति की है मालिक?
कौन है मैथली ठाकुर?
मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने अपने करियर में 180 डिग्री का बदलाव करते हुए राजनीति का रुख किया है। बच्चों के एक रियलिटी शो में अपनी उपस्थिति से मशहूर हुईं मैथिली ठाकुर तब से ही सुर्खियों में हैं। आज, कई सरकारी पुरस्कारों से सम्मानित, मैथिली ठाकुर ने आधिकारिक तौर पर खुद को 2025 के बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में पेश किया है। दरभंगा जिले के अलीनगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए, वह मिथिलांचल क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से चुनाव लड़ी है।
मैथली ठाकुर का नेटवर्थ?
चुनाव आयोग में दायर आधिकारिक चुनावी हलफनामे के अनुसार, मैथली ठाकुर के नाम लगभग 4 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। मैथिली ठाकुर की वार्षिक आय 2019-20 में 12.02 लाख रुपये से बढ़कर 2023-24 में 28.67 लाख रुपये हो गई, जो पांच वर्षों में दोगुनी से भी ज्यादा है, जो मुख्य रूप से गायन, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है।
हलफनामे में यह भी बताया गया है कि उनके पास 53 लाख रुपये का सोना है, जिसका वजन 408 ग्राम है। 1,80,700 रुपये की नकदी के साथ मैथिली ठाकुर ने म्यूचुअल फंड भी है। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया मिडकैप रेगुलर ग्रोथ फंड, एसबीआई मल्टी एसेट एलोकेशन फंड एंड रेगुलर प्लान, एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड रेगुलर-ग्रोथ और आईसीआईसीआई प्रो लार्ज कैप फंड जैसी कई लोकप्रिय योजनाओं में निवेश किया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग