Bihar Board 12th Result Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज (25 मार्च) इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर चुकी है। टॉपर्स को बिहार सरकार 2 लाख रुपये देगी। इस बार 12वीं के 86.56 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सरकार इसके लिए दोगुनी राशि दे रही है।

Advertisement

इतने मिलेंगे स्टूडेंट्स को पैसे (BSEB 12th Result Topper)

फर्स्ट रैंक वाले छात्रों को 2 लाख रुपये, लैपटॉप प्रमाण पत्र और मेडल मिलेगा। इससे पहले सरकार फर्स्ट रैंक वाले छात्र-छात्राओं को एक लाख रुपये दिए जाते थे। इसी तरह सेकेंड रैंक वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे, पहले सिर्फ 75000 रुपये मिलते थे। थर्ड रैंक वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे, पहले थर्ड रैंक आने पर सिर्फ 50 हजार रुपये मिलते थे। वहीं, चौथे नंबर से 10वीं रैंक तक के छात्रों को 30 हजार रुपये मिलेंगे।

Advertisement

पिछले तीन सालों में इतने प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

12वीं में स्टूडेंट्स का पासिंग प्रतिशत साल 2020 में 80.59% रहा था। इसके बाद साल 2021 में 78.04% रहा और साल 2022 में 80.15% रहा था। बिहार बोर्ड पिछले 6 सालों से इंटरमीडिएट रिजल्ट सबसे पहले जारी करने वाला बोर्ड बना है। इस साल भी बिहार बोर्ड अन्य बोर्ड से पहले 12वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है।

Advertisement

वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं में जिन छात्रों के 2 से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आए हैं वो फेल माने जाएंगे। वहीं यदि आपके एक या दो विषय में 33 नंबर से कम हैं तो छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा होगी। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच हुई थी। परीक्षा के लिए कुल 12 लाख 92 हजार 313 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।

Advertisement

ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले interesult2025.com, interbiharboard.com2025, या फिर biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Intermediate Result लिंक पर जाएं।
  • फिर आपको अपना रोल नंबर, रोल कोड और डेट ऑफ बर्थ भरना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।