नयी दिल्ली। रेल में सफर करने वालों के लिए झटका देने वाली खबर आयी है। अब आपका रेल में सफर करना महंगा होने जा रहा है। दरअसल रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में भारी इजाफा किया है। प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गई है। सेंट्रल रेलवे की 5 डिविजन में दाम बढ़ाए गए है। मुंबई, पुणे, नागपुर, भुसावल और सोलापुर में भी प्लेटफॉर्म टिकट महंगा होगा। वहीं पश्चिमी रेलवे ने भी गुजरात में अहमदाबाद सहित 12 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें 10 रुपये से बढ़ा कर 50 रुपये कर दी हैं। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने सोमवार शाम को एक सर्कुलर जारी कर इस निर्णय का ऐलान लिया। अगर आप रेल में सफर करने जा रहे हैं तो प्लेटफॉर्म टिकट महंगा मिलेगा।
रेलवे के इस फैसले के पीछे का कारण है कोरोनावायरस। दरअसल रेलवे का उद्देश्य स्टेशन परिसर में अधिक लोगों के इकट्ठा होने से रोकना है। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिविजन ने कहा भी है कि यह निर्णय कोरोनावायरस के खतरे से निपटने के लिए लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार गुजरात में जिन स्टेशनों पर टिकट के दाम बढ़ाये गये हैं उनमें अहमदाबाद, गांधीधाम, पालनपुर और भुज, महेसाणा, वीरमगाम, मणिनगर, समख्याली, पाटन, ऊंझा, सिद्धपुर और साबरमती शामिल हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद डिविजन के एक प्रवक्ता के अनुसार कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए, पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के सभी प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकटों को बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है, जो बुधवार रात 12 बजे से लागू किया जाएगा। यह रेलवे परिसर में लोगों की अतिरिक्त संख्या को रोकने के लिए किया गया है। बता दें कि कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें ऐसे उपाय कर रही हैं कि किसी भी जगह अधिक लोग न जुटें।
हाल ही में कोरोनोवायरस के बढ़ते खतरे के कारण, भारत सरकार ने सामूहिक सार्वजनिक सभाओं को रोकने वाली एक एडवाइजरी जारी की है। इससे पहले, पश्चिमी रेलवे, भारतीय रेलवे द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, ने कोरोनवायरस के खिलाफ एक उपाय के रूप में अपनी ट्रेनों के एसी डिब्बों से सभी कंबल और पर्दे हटा दिए थे। भारत में अब तक कोरोना के कारण तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - रेल में सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं मिलेगी अब ये सर्विस
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान