Adani Group gets Credit : भारत के अडानी ग्रुप के लिए एक अच्छी खबर आई है। इसने अपने लेनदारों से कहा है कि ग्रुप को एक सॉवरेन वेल्थ फंड से 3 अरब डॉलर का लोन मिला है। यह क्रेडिट अडानी ग्रुप को ऐसे समय पर मिला है जब दबाव में चल रहा ग्रुप शॉर्ट-सेलिंग के बाद अपनी क्रेडिट प्रोफाइल को लेकर चिंताओं को कम करना चाहता है।

Advertisement

5 अरब डॉलर तक मिल सकता है लोन
आपको बता दें कि अडानी ग्रुप ने इंवेस्टर रोड करने का ऐलान किया था, जिसका आज बुधवार को आखिरी दिन है। ये इंवेस्टर रोड शो तीन दिन का है। इस रोड शो की खास बात है कि सॉवरेन वेल्थ फंड से अडानी ग्रुप को मिलने वाला क्रेडिट 5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार रोड शो का वो मीमो जिसे प्रतिभागियों को जारी किया गया, उसके हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

Advertisement

ग्रुप अदा करेगा लोन
हालांकि अडानी ग्रुप को किस सॉवरेन वेल्थ फंड से लोन मिला है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि अडानी मैनेजमेंट ने बॉन्डधारकों को कल ही बताया था कि यह मार्च के अंत तक 690 मिलियन डॉलर से 790 मिलियन डॉलर के शेयर-बैक्ड लोन को समय से पहले चुकाने की तैयारी कर रहा है। ये जानकारी देने के एक दिन बाद ही ग्रुप को 3 अरब डॉलर का कर्ज मिलने की बात सामने आई है।

Advertisement

क्यों किया रोडशो
अडानी ग्रुप अपने प्लान्स को पेश कर रहा है। दरअसल ग्रुप इस हफ्ते सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग में एक फिक्स्ड इनकम वाले रोड शो का आयोजन कर रहा है ताकि इसके शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट और रेगुलेटरी जांच के बीच निवेशकों का विश्वास बढ़ाया जा सके। बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी की रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप की सात लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू में 140 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। रिपोर्ट में अडानी समूह पर स्टॉक्स में हेरफेर और टैक्स हेवन के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया गया है। साथ ही ग्रुप पर जितना कर्ज है, उसके स्तर पर काफी चिंता जताई गई है। हालांकि अडानी समूङ ने इन आरोपों को खारिज किया है और किसी भी गलत काम से इनकार किया है।