नई दिल्ली, अप्रैल 29। भारत बायोटेक ने गुरुवार को घोषणा की कि वह राज्य सरकारों को कोवैक्सिन की एक डोज 600 रु के बजाय अब 400 रु में बेचेगी। भारत बायोटेक ने फैसला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा राज्य सरकारों के लिए कोवीशील्ड का रेट 400 रु से घटा कर 300 रु करने के एक दिन बाद लिया है। बता दें कि इस समय देश में कोरोना के हर रोज रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए कल सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने राज्यों के लिए कॉविशील्ड वैक्सीन की कीमत 400 रुपये से घटा कर 300 रुपये प्रति डोज करने का ऐलान किया था।
वर्तमान स्थिति चिंताजनक
हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने वर्तमान स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हम कीमतों को लेकर पारदर्शी होना चाहते हैं। पब्लिक हेल्थकेयर सिस्टम की भारी चुनौतियों को देखते हुए कंपनी ने कोवैक्सिन को 400 रु प्रति डोज की कीमत पर राज्य सरकारों को उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। बता दें कि कोविड-19 के खिलाफ तीसरे चरण का वैक्सीनेशन अभियान 1 मई से शुरू होगा, जिसमें 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों को छूट
केंद्र ने राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को निर्माताओं से अलग से वैक्सीन खरीदने की अनुमति दी है। सीआईआई और भारत बायोटेक की तरफ से वैक्सीन के दाम करने के फैसले ऐसे समय पर लिए गए, जब देश में वैक्सीन की कीमतें तय करने को लेकर काफी बहस हो रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि वह राज्यों को कोविशिल्ड की एक डोज 400 रुपये और निजी अस्पतालों को 600 रुपये में बेचेगा। हालांकि यह केंद्र सरकार को प्रति डोज 150 रुपये में बेच रहा है।
कोवैक्सीन का प्राइवेट अस्पतालों का रेट
भारत बायोटेक ने अपनी कोवैक्सीन का प्राइवेट अस्पतालों के लिए 1200 रुपये तय किया है, वहीं कोविशील्ड का दाम 600 रुपये है। भारत बायोटेक अपनी वैक्सीन कोवैक्सीन का निर्यात 15 डॉलर से 20 डॉलर (1,123 रुपये से लेकर 1498 रुपये) प्रति डोज के रेट पर कर रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान