नई दिल्ली, सितंबर 01। रिलायंस इडस्ट्रिज लिमिटेड अब बहुत जल्द एफएमसीजी कारोबार में बिजनेस की शुरूआत करने वाली है। हाल ही में हुए एजीएम में रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने रिलायंस के इस नए कदम की जानकारी दी है। रिलायंस ने दिल्ली की प्यारे ड्रिंक ग्रुप को करीब 22 करोड़ रुपए के सौदे में खरीदा है, और जल्द ही ग्रुप सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में एन्ट्री करेगा।
1977 में जब कोका कोला को भारत से बाहर जाना पड़ा था तब प्यारे ड्रिंक ग्रुप की कैंपा कोला ने देश में कोका कोला की कमी पूरी की थी। रिलायंस के अधिग्रहण के बाद अब यह सॉफ्ट ड्रिंक फिर से मार्केट में छाने के लिए तैयार है। रिलायंस दीपावली के अवसर पर कैपा कोला सॉफ्ट ड्रिंक को लॉन्च करने की तैयारी में है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज अब इस डील के साथ सॉप्ट ड्रिंक के मार्केट में उतरने की पूरी तैयारी में है। रिलायंस की सीधी टक्कर मार्केट लिडर कोका-कोला और पेप्सिको से होगी। सॉफ्ट ड्रिंक मार्कट में रिलायंस के उतरने से भारतीय ग्राहकों को फायदा होगा। रिलायंस कैंपा कोला को नींबू, नारंगी और कोला वैरियंट के साथ बाजार में उतारने की तैयारी में है।
बाजार में कैंपा कोला के लॉन्च होने के बाद प्राइस को लेकर वार शुरू हो सकती है, इससे ग्राहकों को फायदा होगा। प्लान के अनुसार पहले रिलायंस कैंपा कोला को अपने रिटेल स्टोर्स, जियोमार्ट और किराना स्टोर्स के माध्यम से बेचेगी। कैंपा को खरीदना और दिवाली तक इसको बाजार में उतारना रिलायंस की एफएमसीजी बाजार में प्रवेश करने की रणनीति का हिस्सा है।
रिलायंस पूरे देश में बढ़ाएगा नेटवर्क
रिलायंस अब पूरे देश में अपना नेटवर्क बढ़ाने की पूरी तैयारी में है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, देश भर में 15 लाख से ज्यादा किराना स्टोर रिलायंस के बीटूबी नेटवर्क से प्रोडक्ट की खरीदारी करते हैं। कैम्पा ब्रैंड का अधिग्रहण एफएमसीजी व्यवसाय में रिलायंस को मजबूत करने की योजना का हिस्सा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान