IKIO Lighting जो एलईडी से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी है। इस कंपनी के आईपीओ का आज पहला दिन है। इस इश्यू को पहले दिन ही निवेशकों को काफी मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। अब तक यह 1.20 गुना सब्सक्राइब को होगा है।

Advertisement

इसे कुल 1,80,76,604 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 1,52,24,074 शेयर हैं। आंकड़ों के अनुसार, यह जो आईपीओ है इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दिलचस्पी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने दिखाई है। इसके साथ ही रिटेल इन्वेस्टर्स ने भी इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई है।

Advertisement

इसने एंकर निवेशकों से 181.95 करोड़ रु को पहले ही जुटा लिए है। 8 जून तक निवेशक इस इश्यू में निवेश कर सकेंगे।

पहले दिन यह आईपीओ अब तक 1.20 गुना सब्सक्राइब हो गया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 29 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ है। वही, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.4 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

वहीं, रिटेल इन्वेस्टर्स के हिस्से की बात करें, तो फिर यह 1.38 गुना सब्सक्राइब मिला है। 350 करोड़ रु के फ्रेश शेयर इस आईपीओ के तहत जारी किए गए हैं। वही, ऑफर फॉर सेल के तहत 90 लाख शेयरों की बिक्री की जा रही है। इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत मिल रहे हैं।

Advertisement

प्रमोटर्स हरदीप सिंह और सुरमीत कौर ऑफर फॉर सेल के तहत 10 रु की फेस वैल्यू वाले 10,00000 शेयर की बिक्री करेंगे।

इस इश्यू के लिए 270-285 रु का प्राइस बैंड और 52 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। इसका 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स, 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 13 जून को फाइनल होगा। इसकी लिस्टिंग 16 जून को घरेलू एक्सचेंजों एनएसई- बीएसई पर होगी।

इन शेयर को जारी करके जुटाएं गौर 50 करोड़ रु से कंपनी कर्ज को अदा करेगी। इसके अलावा 212.31 करोड़ रु को यह अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली आईकियो सॉल्यूशन्स में निवेश करेगी।