नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश भर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद भारतीय रेलवे ने मंगलवार को ऐलान किया है कि कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर सभी यात्री सेवाओं 14 अप्रैल बंद रहेंगी। यानी 14 अप्रैल तक कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। इससे पहले 31 मार्च तक ट्रेनें रद्द किये जाने का ऐलान किया गया था। मगर पीएम मोदी के 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित करने के बाद अब ट्रेनें भी 14 अप्रैल तक बंद रहेंगी। हालांकि इस दौरान मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी। इस दौरान सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी निलंबित रहेंगी। रेलवे ने कहा है कि यात्री 21 जून तक इस अवधि में रद्द की गई सभी ट्रेनों के पूरे रिफंड का दावा कर सकते हैं।
भारतीय रेलवे प्रति दिन 13,000 यात्री ट्रेनें और 9,000 मालगाड़ियां चलाता है। यानी रोजाना की 13000 ट्रेनें रद्द होंगी। रेलवे ने एक बयान में कहा था कि प्रीमियम ट्रेनों, मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों, यात्री ट्रेनों, उपनगरीय ट्रेनों, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे आदि सहित भारतीय रेलवे की सभी यात्री रेल सेवाओं को 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। वैसे भारतीय रेलवे काफी एक्टिव होकर कोरोनावायरस से निपटने के उपाय कर रहा है। देश भर में कोरोना के खतरे देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को सफर में इस्तेमाल के लिए कंबल अपने घर से लाने के लिए कहा था। एसी कोच में मिलने वाले कंबल रोज हीं धोए जाते, जिससे कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
आईआरसीटीसी ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है कि जिन लोगों ने 22 मार्च से लेकर 31 मार्च तक के बीच यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट लिया था उन सबका रिफंड रेलवे की तरफ से अपने आप हो जाएगा। साथ ही यात्रियों को टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं है, उनका टिकट भी अपने आप ही रद्द हो जाएगा और रिफंड आपके खाते में आ जाएगा। रेलवे की तरफ से यात्रियों को एसएमएस के जरिये भी ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी दे दी गई।
रेल के अलावा इंटर-स्टेट बस और देश भर में मेट्रो बंद करने का भी ऐलान किया गया है। फिलहाल बस और मेट्रो 31 मार्च तक बंद हैं। मगर लॉकडाउन के चलते संभावना है कि उन्हें भी 14 अप्रैल तक बंद रखा जाए। देश भर में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है, जबकि इससे संक्रमित लोगों की तादाद 500 के पार पहुंच गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान