नयी दिल्ली। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। काफी हद तक अच्छा महसूस कर रहा हूं। उन्होंने हाल के दिनों में संपर्क में आने वाले लोगों को सचेत किया। वे आइसोलेशन से काम करना जारी रखेंगे। दास ने बताया है कि आरबीआई में काम सामान्य रूप से चलेगा। वे सभी डिप्टी गवर्नरों औऱ दूसरे अधिकारियों के साथ वीसी और टेलीफोन के जरिए कनेक्ट रहेंगे।
आरबीआई की एमपीसी
आरबीआई ने शुक्रवार को ही मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की रिपोर्ट जारी की। आरबीआई एमपीसी ने 7 से 9 अक्टूबर तक बैठक की थी। आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गवर्नर दास की अध्यक्षता में हुई। यह केंद्रीय बोर्ड की 585वीं बैठक थी। गवर्नर दास ने कहा था कि यदि मुद्रास्फीति उम्मीद के मुताबिक बढ़े तो भविष्य में दरों में कटौती के लिए गुंजाइश है। एमपीसी ने अपनी बैठक के दौरान बेंचमार्क उधार दरों को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया था।
25वें गवर्नर हैं दास
शक्तिकांत दास का जन्म 26 फरवरी 1957 को हुआ था। वे तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। दास आरबीआई के 25वें गवर्नर हैं। वह पंद्रहवें वित्त आयोग के सदस्य रहे हैं। आईएएस अधिकारी के रूप में अपने करियर के दौरान दास ने आर्थिक मामलों के सचिव, राजस्व सचिव, उर्वरक सचिव सहित भारतीय और तमिलनाडु सरकारों के लिए विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं।
कोरोना का प्रकोप जारी
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में 78.6 लाख से ऊपर पहुंच गए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 1.18 लाख के ऊपर पहुंच चुकी है। अच्छी बात ये है कि भारत में कुल संक्रमितों में से करीब 70.78 लाख ठीत हो चुके हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान