रसोई गैस को लेकर बड़ी खबर आ रही है. तीज त्योहार पर हरियाणा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. अब रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर केवल 500 रुपए में मिलेगा. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसी घोषणा की है. इसके तहत हरियाणा में सालाना 1.8 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को अब सस्ते में गैस सिलेंडर मिलेगा. तीज त्योहार के अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसका ऐलान किया है. इस फैसले से करीब 40 लाख परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है.
राज्य के 40 लाख परिवारों को मिलेगी राहत
CM ने ऐलान के बाद हरियाणा में LPG सिलेंडर के लिए भाव कं गए हैं. इसका उद्देश्य कम आय वाले परिवारों को वित्तीय राहत देना है. साथ ही खाना पकाने के लिए रसोई गैस को किफायती बनाने से सरकार राज्य के लगभग 40 लाख परिवारों पर राहत देना चाहती है.
इसी महीने बढ़ी थी कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई. इससे दिल्ली में इसकी कीमत 1,646 रुपए से बढ़कर 1,652.50 रुपए हो गई. कोलकाता में इसकी कीमत 1,756 रुपए से बढ़कर 1,764.5 रुपए हो गई. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,598 रुपए से बढ़कर 1,605 रुपए हो गई. वहीं, चेन्नई में सिलेंडर की कीमत 1,809.50 रुपए से बढ़कर 1,817 रुपये हो गई.
जुलाई में सस्ता हो गया था कमर्शियल गैस सिलेंडर
अगस्त से पहले जुलाई में OMCs कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपए की कटौती की थी. हालांकि, इस साल महिला दिवस के बाद से घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया. बता दें कि दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की मौजूदा कीमत 803 रुपए बनी हुई है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर की दरों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू सिलेंडर की कीमत में यह स्थिरता जारी है.
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित