नई दिल्ली, जून 5। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत में कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों द्वारा शुरू की गई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाएं जल्द ही समाप्त होने वाली हैं। ये एफडी योजनाएं कुछ समय के लिए कोविड-19 महामारी के बीच मई 2020 में इन बैंकों द्वारा शुरू की गई थी। इन स्पेशल एफडी योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली अतिरिक्त 0.5% दर के अतिरिक्त मिलता है। बता दें कि आम तौर पर वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर आधा फीसदी तक अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। मगर इन एफडी योजनाओं पर वरिष्ठ नागिरकों के लिए लागू ब्याज दर के ऊपर अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।
इस समय भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को इन विशेष एफडी योजनाओं की पेशकश कर रहे हैं। हालांकि इन स्पेशल एफडी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए कम से कम पांच साल या उससे अधिक के लिए करना जरूरी है। पहले इन स्पेशल एफडी योजना की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2021 थी। लेकिन फिर इस आखिरी तारीख को बढ़ा कर 30 जून 2021 कर दिया गया। इसलिए 30 जून के बाद यह फैसिलिटी उपलब्ध नहीं होगी।
इन सावधि जमा से अधिकतम रिटर्न प्राप्त करने के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। ये एक लंबी अवधि की निवेश है, जिसमें कम से कम 5 साल के लिए निवेश करना जरूरी है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई की वीकेयर डिपॉजिट स्पेशल एफडी स्कीम
एसबीआई 30 जून तक वीकेयर जमा योजना की पेशकश कर रहा है, जो वरिष्ठ नागरिकों द्वारा की गयी लंबी अवधि के एफडी निवेश पर अतिरिक्त 0.80 फीसदी ब्याज दर ऑफर करती है। निवेशकों को उनके निवेश पर 6.20% की ब्याज दर मिलेगी।
एचडीएफसी बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी योजना का नाम सीनियर सिटीजन केयर एफडी रखा है। निवेशकों को उनके निवेश पर 6.25 फसीदी ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है।
आईसीआईसीआई बैंक वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किए गए निवेश पर उच्च ब्याज दर देता है। इस बैंक की स्कीम का नाम गोल्डन ईयर्स एफडी स्कीम है। इस योजना में एफडी निवेश पर सालाना 6.30 फीसदी ब्याज दर प्राप्त होती है।
दो साल की एफडी पर श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस में सामान्य नागरिकों को 7.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90 फीसदी, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में सामान्य नागरिकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में सामान्य नागरिकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी, इंडसइंड बैंक में सामान्य नागरिकों को 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसी तरह उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में दोनों तरह के निवेशकों को 6.50-6.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस में एफडी कराएं तो आपको 7.90 फीसदी ब्याज मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान