नई दिल्ली: अगर आपका भी बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है तो आपके लिए बड़ी खबर है। बैंक के खाताधारकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है और खाताधारकों को 1 मार्च से पहले एक जरूरी काम निपटा लेने की अपील की है, वरना 1 मार्च से उन्हें पैसों के लेनदेन में मुश्किल होगी। दरअसल 1 मार्च से पुराने आईएफएससी कोड काम नहीं करेंगे। ऐसे में अगर आपने अब तक अपना आईएफएससी कोड चेंज नहीं करवाया है तो बिना देर किए जल्दी करवा लें। Bank of Baroda में बेटी के लिए रोजाना 35 रुपये लगाकर तैयार करें 5 लाख रु का फंड
1 मार्च के बाद नहीं कर पाएंगे पैसे ट्रांसफर
बता दें केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले देना बैंक और विजया बैंक का बीओबी में मर्जर कर दिया था, जिसके बाद इन दोनों बैंकों के ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक बन गए थे। 1 मार्च के बाद से बैंक अपने आईएफएससी कोड में बदलाव करने जा रहा है तो आप अब फटाफट अपना नया आईएफएससी कोड नोट कर लें। वरना 1 मार्च के बाद आप पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
जानकारी दें कि बैंक ने बताया कि 1 मार्च, 2021 के बाद ग्राहकों के पुराने आईएफएससी कोड काम नहीं करेंगे। देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि प्रिय ग्राहकों, कृपया ध्यान दें ई-विजया और ई-देना आईएफएससी कोड 1 मार्च 2021 से बंद होने जा रहे हैं। ई-विजया और देना बैंक की शाखाओं से आप नए आईएफएससी कोड प्राप्त कर लें। बस चरणों का पालन करें और सुविधा का अनुभव करें।
अगर आपको आईएफएससी कोड से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो आप 1800 258 1700 इस टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं या फिर आप बैंक की ब्रांच पर भी विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप मैसेज भी कर सकते हैं। मैसेज में आपको लिखना है 'MIGR Last 4 digits of the old account number' अब इस मैसेज को आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8422009988 पर भेज दें।
इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक ने भी ट्वीट करके बताया था कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेकबुक और आईएफएससी /एमआईसीआर कोड सिर्फ 31 मार्च तक ही काम करेंगे। इसके बाद आपको बैंक से नया कोड और चेकबुक लेना होगा। आईएफएससी कोड के बदलाव का खाताधारकों पर असर पड़ेगा। आपको बता दें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए बैंक अकाउंट नंबर के साथ बैंक का आईएफएससी यानी इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड एड करना पड़ता है। तो आप फटाफट अपना नया आईएफएससी कोड जान लें वरना आप 1 फरवरी से पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
जानिए क्या होता है आईएफएससी कोड
आईएफएससी कोड 11 अंकों का होता है। आईएफएससी कोड में शुरू के चार अक्षर बैंक के नाम को दर्शाते हैं। आईएफएससी कोड का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के दौरान किया जाता है। बैंक के किसी भी ब्रांच को उस कोड के जरिए ट्रैक किया जा सकता है। इसको आप बैंक अकाउंट और चेक बुक के जरिए पता कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग