नयी दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के बाद देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो के सिस्टम में गड़बड़ की खबर सामने आई है। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से इन ही बैंकों के डिजिटल प्लेटफॉर्म और नेटबैंकिंग में गड़बड़ी की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। एसबीआई के ग्राहक योनो ऐप में आ रही दिक्कतों की शिकायत कर रहे हैं। इस बीच एसबीआई ने कहा है कि वे इस गड़बड़ी को ठीक कर रहा है। बैंक ने ग्राहकों से इंटरनट बैंकिंग सॉल्यूशन और योनो लाइट का इस्तेमाल करने को कहा है।
एसबीआई ने ट्वीट करके कहा है कि योनो एसबीआई मोबाइल एप्लिकेशन सिस्टम एक समस्या के कारण प्रभावित हुआ है। इस सर्विस को फिर से शुरू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। बैंक ने ग्राहकों से बैंकिंग जरूरतों के लिए OnlineSBI और YONO Lite का उपयोग करने की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। कई ग्राहकों ने दावा किया कि बैंक की मोबाइल एप्लिकेशन में तकनीकी गड़बडी आ रही है और उन्हें एरर एम005 का मैसेज दिख रहा है।
एसबीआई के पास 49 करोड़ ग्राहकों का आधार है। दैनिक आधार पर इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कम से कम 4 लाख लेनदेन होती है। बैंक की लगभग 55 फीसदी लेनदेन इस समय इसके डिजिटल चैनल के माध्यम से की जा रही हैं। इसमें से आधा योगदान योनो का है। योनो पर बैंक के 2.76 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। ऐसे में योनो ऐप में दिक्कत आने का मतलब है कि करोड़ों ग्राहक प्रभावित होंगे। अगर आप भी एसबीआई ग्राहक हैं और योनो का इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
इसी तरह की कई दिक्कतें एचडीएफसी बैंक के सिस्टम में आई हैं। इसी को देखते हुए आरबीआई ने बैंक को इसके डिजिटल प्रोग्राम के तहत कोई नयी सर्विस शुरू करने और नये क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी। आरबीआई के इस कदम के बाद बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन ने ग्राहकों से माफी मांगी और उनसे अपनी सेवाओं का उपयोग जारी रखने का अनुरोध किया।
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को कई सर्विसेज का इस्तेमाल करने में समस्याएं आई हैं। इनमें क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस और पेमेंट शामिल हैं। ग्राहकों ने इन मामलों की शिकायत भी की है। 21 नवंबर को एचडीएफसी के डिजिटल पेमेंट मोड के काम न करने को लेकर शिकायतें की गई थीं। बता दें कि पिछले महीने एसबीआई और एचडीएफसी बैंक दोनों ने अपने-अपने डिजिटल सिस्टम की मेंटेनेंस की थी, मगर बावजूद गड़बड़ियां कम नहीं हुई हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान