नई दिल्ली, जुलाई 28। भारतीय डिजिटल पेमेंट प्लेटफऑर्म पेटीएम की ई-कॉमर्स साइय पेटीएम मॉल को हैकर्स ने 2020 में कथित तौर पर हैक कर लिया था। उस समय भी कंपनी के डेटा चोरी होने की खबर आई थी लेकिन पेटीएम ने किसी भी डेटा ब्रीच से इनकार कर दिया था। कंपनी ने कहा था कि ग्राहको के डाटा के साथ कोई चूक नही हुई है। लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है कि 3.4 मिलियन (34 लाख) यूजर्स का निजी डेटा लीक हुआ था। कंपनी ने मीडिया की रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिाय नहीं दी है।
हैव आई बीन प्वॉड नाम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 2020 में हुए डाटा ब्रीच में लगभग 3.4 मिलियन (34 लाख) यूजर्स के निजी डेटा के सा समझौता किया गया था। बेवसाइट पर मिल रही वेबसाइट के अनुसार डेटा में ग्राहको के 'नाम, फोन नंबर, लिंग, जन्म तिथि, इनकम का ब्योरा और पिछली खरीदारी की डिटेल्स समेत ईमेल एड्रेस भी शामिल है। हैव आई बीन प्वॉड वेबसाइट के फाउंडर ट्रॉय हंट ने इस मामले में एक पुरानी रिपोर्ट ट्वीट की है।
यह जानने के लिए कि क्या आपका भी डेटा उन 34 लाख यूजर्स के साथ लिक हुआ था कि नहीं, इसके लिए आपको फायरफॉक्स मॉनिटर पर फायरफॉक्स द्वारा शेयर किए गए लिंक में अपना ईमेल और/या फ़ोन नंबर डालना होगा। अगर साइय बताती है कि आपका डेटा लिक हुआ है तो आपको इसकी पूरी जानकारी आप hasibeenpwned लिंक को भी देख सकते हैं।
2020 में रिस्क इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म साइबल ने क्लेम किया था कि पेटीएम मॉल ई-कॉमर्स साइट को हैक कर लिया गया था। साइबर इंटेलिजेंस ने दावा किया था कि साइबर क्रिमिनलों ने क्रिप्टोकरेंसी के रुप में फिरौती मांगी थी। दावे के अनुसार हैकर्स ने कंपनी से 10 ETH की मांग की थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पेटीएम ने हैकर्स को यह रकम दी थी। 2020 में पेटीएम ने इन खबरों का खंडन किया था, लेकिन अब डिटेल्स सामने आने के बाद कंपनी कुछ कहती नहीं दिख रही है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित