नई दिल्ली, सितंबर 30। अब आप आसानी से आपके पीएनआर का स्टेटस और ट्रेन चलने के विवरण की जांच व्हाट्सएप की सहायता से कर सकते हैं। एक स्टार्टअप जो मुंबई में स्थित हैं। रेलोफी ने एक चैटबॉट विकसित किया है। जिसकी मदद से आप पीएनआर का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं हैं। आप आपके पीएनआर की जानकारी सीधे व्हाट्सएप से ही चेक कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले आपके स्मार्टफोन में जाकर रेलवे ट्रेन इंक्वायरी नंबर (+91 9234556675) नंबर को सेव करना होगा। उसके बाद आप अपना व्हाट्सएप को ओपन करें और रेलोफी के चैटबॉट नंबर की चैट विंडो में जाएं। जिसको आपने पहले सेव किया था। यह पर चैट पर आपको आपका पीएनआर नंबर टाइप करना होगा और सेंड पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको आपके पीएनआर स्थिति, ट्रेन की स्थिति और अलर्ट जैसे विवरण प्राप्त होंगे। अब इसके बाद चैटबॉक आपको स्वचालित रूप से रीयल-टाइम ट्रेन की स्थिति व्हाट्सऐप के माध्यम से आपके चैटबॉक पर भेजते रहेगा।
बता दें कि इंडियन रेलवे ने गुरुवार को देश भर में बहुत मेल, एक्सप्रेस, सुपर फास्ट और पैसेंजर सहित कुल 176 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और वही 17 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए है। जबकि कुछ ट्रेन के वक्त को चेंज किया गया हैं। इन ट्रेन में जिन यात्रियों ने टिकट बुक किया है, उन टिकट्स को रद्द कर दिया गया हैं और उपयोगकर्ता के खाते में टिकट के पैसे को वापस कर दिया जायेगा।
जिन ट्रेनों को रद्द किया गया उन ट्रेनों में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग