नई दिल्ली, जुलाई 27। ब्रिटिश अदालत ने विजय माल्या को दिवालिया घोषित करने के आदेश को मंजूरी दे दी। इससे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले भारतीय बैंकों के एक समूह के लिए अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा बकाया लोन की अदायगी के लिए दुनिया भर में माल्या की संपत्ति जब्त करने का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय बैंकों के समूह/संघ ने ब्रिटिश हाईकोर्ट में इस मामले में एक याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट के चांसरी डिवीजन की वर्चुअल सुनवाई के दौरान चीफ इनसॉल्वेंसी एंड कंपनीज कोर्ट (आईसीसी) के जज माइकल ब्रिग्स ने अपने फैसले में कहा मैं डॉ माल्या को दिवालिया घोषित करता हूं।
भारतीय बैंकों का प्रतिनिधित्व कानूनी फर्म टीएलटी एलएलपी और बैरिस्टर मार्सिया शेकरडेमियन ने किया। भारतीय बैंकों की मांग थी कि विजय माल्या को दिवालिया घोषित किए जाने का फैसला दिया जाए। इस बीच 65 वर्षीय माल्या यूके में जमानत पर बाहर हैं। माल्या के बैरिस्टर फिलिप मार्शल ने स्टे के साथ-साथ आदेश को स्थगित करने की मांग की, जबकि भारतीय अदालतों में कानूनी चुनौतियां जारी हैं। हालाँकि इस अनुरोध को न्यायाधीश ने ठुकरा दिया। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि इसके लिए 'अपर्याप्त सबूत' हैं कि लोन का भुगतान याचिकाकर्ताओं को उचित समय के भीतर पूरा किया जाएगा।
याचिकाकर्ता बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक, फेडरल बैंक लिमिटेड, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड सहित 13 भारतीय बैंक शामिल हैं। इस ग्रुप का नेतृत्व एसबीआई कर रहा है।
विजय माल्या पर देश के बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है, और वह इसे चुकाए बिना मार्च 2016 में देश से भाग गए थे। इसके बाद विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। इसके बाद से उन पर लंदन की अदालत में केस भी चल रहा है। इसके अलावा कई भारतीय एजेंसियां उसको मनी लॉन्ड्रिंग और पैसे की धोखाधड़ी सहित कई डिफॉल्ट मामले में वॉन्टेड भी घोषित कर चुकी हैं।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति