नयी दिल्ली। नये साल में कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इनमें एक अहम फैसला केंद्र सरकार ने लिया है। 1 जनवरी से सभी गाड़ियों के लिए सरकार ने फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार के बाद अब यूपी की योगी सरकार ने भी एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल यदि आपकी गाड़ी पर फास्टैग न हो तो आप उसका बीमा नहीं करा सकेंगे। यानी यूपी में बिना फास्टैग के गाड़ी के बीमा नहीं हो सकेगा। योगी सरकार ने बिना फास्टैग वाली गाड़ियों का थर्ड पार्टी बीमा कराने पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
फास्टैग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा पेश किया गया था। इसे कार की विंडशील्ड पर चिपकाया जाता है। ये एक स्टिकर जैसा होता है। इससे टोल प्लाज़ा पर टोल ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक रूप से कलेक्ट होता है। जैसे ही गाड़ी टोल बूथ से गुजरेगी तो फास्टैग स्कैन हो जाएगा और टोल गेट पर प्रतीक्षा किए बिना ही आपका टोल चार्ज ऑटोमैटिक रूप से कट जाएगा। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम से मुक्ति मिलेगी और सरकार इसीलिए फास्टैग लगवाने की अपील कर रही है।
2021 के पहले दिन से फास्टैग पूरी तरह से अनिवार्य होने जा रहा है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इसे लेकर बयान दे चुके हैं। इसलिए ध्यान रहे कि अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग न है तो आपको टोल प्लाजा से 1 किलोमीटर पहले ही रोका जाएगा। फिर आपको फास्टैग के लिए दोगुनी कीमत अदा करनी पड़ेगी। दरअसल ऐसी स्थिति में आपको टोल प्रबंधन के स्टॉल पर जाना होगा और फास्टैग दोगुनी कीमत पर खरीदना होगा। इसलिए नुकसान और असुविधा से बचने के लिए पहले ही फास्टैग का इंतजाम कर लें।
आप जिन बैंकों की शाखा और ऑनलाइन बैंकिंग से फास्टैग खरीद सकते हैं उनमें एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी यूनियन बैंक शामिल हैं। और भी कई बैंक हैं जिनसे आप फास्टैग ले सकते हैं। इन बैंकों से सिर्फ 200 रु में फास्टैग खरीदा जा सकता है और इसे न्यूनतम 100 रु में रिचार्ज कराया जा सकता है।
बैंकों के अलावा आपके पास फास्टैग खरीदने के और भी कई ऑप्शन हैं। जैसे कि सभी राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाजा, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों, सामान्य सेवा केंद्रों, परिवहन केन्द्रों और पेट्रोल पंप से फास्टैग लिया जा सकता है। करीबी एनएचएआई फास्टैग पॉइंट ऑफ सेल लोकेशन जानने के लिए आप MyFASTag एप डाउनलोड करें। www.ihmcl.com पर विजिट करके भी ये जानकारी ली जा सकती है। या 1033 पर कॉल करें।
फास्टैग को कार पर फिक्स करना चाहते हैं तो आपको उसका चिपकने वाला स्टिकर हटाना होगा। फिर ये सुनिश्चित करें कि विंडशील्ड अंदर से साफ हो। वाहन के अंदर से विंडशील्ड के टॉप मिडिल पर स्टिकर चिपकाएं (रियर-व्यू मिरर के बिल्कुल पीछे)। फास्टैग हटाने या बदलने की कोशिश न करें। आपको हर चार पहिया वाहन के लिए एक फास्टैग की आवश्यकता होगी। एक फास्टैग पांच साल के लिए वैलिड रहेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान