नई दिल्ली, अगस्त 5। 5 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जनमाई लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशकों में से एक के परिसर में तलाशी ली। ये क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफार्म वज़ीरएक्स के मालिक है। वज़ीरएक्स भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज में से एक है। ईडी ने इनकी 64.67 करोड़ रुपए की बैंक संपति को जप्त कर लिया है। सेंट्रल एजेंसी ने ये कार्यवाही वजीरेक्स डिजिटल क्रिप्टो करेंसी संपति से खरीद और ट्रांजेक्शन के माध्यम से धोखाधड़ी के पैसे की लॉन्ड्रिंग के आरोपी इंस्टेंट लोन एप की सहायता करने आरोप में की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी को तरफ से कहा गया है कि ' जब पुलिस और ईडी की तरफ से कार्यवाही शुरू की गई, तो ऐसे लोन एप कम्पनियों ने देश से बाहर पैसे निकालने के लिए क्रिप्टो करेंसी का यूज किया है। बहुत से ट्रांजेक्शन वजीरेक्स के माध्यम से किया गया है और पैसों को हांगकांग ट्रांसफर किया गया है। हमे क्रिप्टो एसेट्स में पैसे ट्रांसफर के सबूत मिले है। वज़ीरएक्स की 100 करोड़ रुपये से अधिक की क्रिप्टो संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।'
ईडी की तरफ से वज़ीरएक्स के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के प्रावधानों के तहत दो मामलों की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि ज़ानमाई लैब्स बिनेंस के बाउंड्रीवाल के बुनियादी ढांचे का उपयोग कर रही थी। वित्त मंत्रालय की तरफ से आगे कहा गया इन दो एक्सचेंज के बीच सभी क्रिप्टो लेनदेन ब्लॉकचैन में रिकॉर्ड नहीं किए जा रहे थे। इसीलिए वजीरेक्स के खिलाफ एक कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है।
वित्त मंत्रालय कि तरफ से कहा गया कि वज़ीरएक्स ने अंतर्राष्ट्रीय यूजर्स के अनुरोध को थर्ड पार्टी के एक्सचेंजों जैसे एफटीएक्स, बिनेंस, आदि से ट्रांसफर का उपयोग करके एक क्रिप्टो को दूसरे में बदलने की अनुमति दी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान