नई दिल्ली: भारतीयों के लिए भूटान हमेशा से छुट्टियां बिताने के लिए पहली पसंद रहा है। हर साल करीब दो लाख भारतीय अपने छुट्टियां बिताने के लिए भूटान जाते हैं। लेकिन अब भूटान जाना महंगा पड़ सकता है। मालूम हो कि अब भूटान जाने के लिए भारतीयों को भी अनिवार्य रूप से मीनिमम डेली पैकेज लेना पड़ सकता है। भूटान नई टूरिज्म पॉलिसी को देश में इंप्लीमेंट में लगा था, जिसपर बीते चार सालों से काम हो रहा था। इस पॉलिसी के साथ भारतीय को कम से कम 17,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर पांच लोगों का परिवार है कम से रोजाना 23 हजार रुपए खर्च करने होंगे। पहले नेपाल और भारत जैसे लोगों के लिए भूटान में यह सुविधा मुफ्त थी और बाकी विदेशी यात्रियों के लिए यह पैकेज रूरी था।
मिलेगी यह सुविधा
- बता दें कि 17,700 रुपए यानी 250 डॉलर के पैकेज में 65 डॉलर सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस के रूप में खर्च होंगे।
- इसके साथ ही पैकेज में वीजा चार्ज को भी जोड़ा जाएगा।
- पैकेज में 3-स्टार एकॉमडेशन की सुविधा दी जाएगी।
- वहीं खाना खाने की सुविधा को भी शामिल किया गया है।
- भूटान में ट्रांसपोर्ट, कैंपिंग इक्विपमेंट, गाइड का खर्च भी शामिल किया गया है।
भूटान के टूरिज्म काउंसिल के डायरेक्टर के अनुसार देश हाई वैल्यू लो इंपैक्ट टूरिज्म पॉलिसी को बढ़ावा देने जा रही है। इस नई पॉलिसी पर बीते चार सालों से काम हो रहा है। अब इस पॉलिसी को लागू करने का वक्त आ गया है। बता दें कि लेकिन इस नियम के लागू होने के बाद भारत के लोगों का भूटान जाने पर खर्च पूरी तरह से बढ़त जाएगा। वहीं दूसरी ओर ट्रैवल ऑपरेटर्स को इस बात का डर है लागत काफी बढ़ जाएगी, जिसकी वजह से लोग भूटान नहीं जा पाएंगे।
हालांकि मौजूदा समय में रीजनल टूरिस्ट को अलग-अलग जगहों के एंट्री प्वाइंट पर सिर्फ 50 से 500 रुपए तक का चार्ज देने होते हैं। इस पॉलिसी में बदलाव होने के बाद 5 लोगों के एक परिवार को एक दिन में 23,000 रुपए चुकाने होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान