Airtel Became 4th Richest Company: टेलीकॉम सेक्टर में इस समय जिओ को टक्कर देने वाली एक ही दिग्गज कंपनी है और वह है एयरटेल। फिलहाल कुछ दिनों से भारतीय एयरटेल के शेयर्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक एयरटेल के शेयर्स ने अपने ऑल टाइम हाई लेवल को टच कर लिया है और इसी के साथ कंपनी भारत की चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस समय एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 4.9 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
एयरटेल ने इससे पहले मौजूद आइसीआइसीआइ बैंक को मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार चौथे स्थान के लिए रिप्लेस किया है। हालांकि लोगों के दिमाग में यह सवाल चल रहा है कि आखिरकार एयरटेल के शेयर्स में इतनी तेजी क्यों देखने को मिल रही है।
आ रही जानकारी के मुताबिक अगले कुछ साल के अंदर एयरटेल अपना एवरेज रिवेन्यू पर यूजर बढ़कर 286 रुपए तक कर सकती है। इंडियन टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ग्लोबल स्टैंडर्ड को ध्यान में रखते हुए एवरेज रिवेन्यू पर यूजर को बढ़ाकर 200 रुपए से 300 रुपए तक करने का विचार बना रही है।
ऐसे में अगर कंपनी अपनी टैरिफ की कीमत में बढ़ोतरी करती है तो उसे जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। वही एक्सपर्ट का मानना है कि एयरटेल की कस्टमर ग्रंथ में भी सालाना आधार पर दो प्रतिशत तक की वृद्धि देखे जाने का अनुमान है। एयरटेल की यह ग्रंथ टेलीकॉम इंडस्ट्री की ग्रोथ के मुकाबले 2 गुना तक ज्यादा है।
टेलीकॉम सेक्टर की नई रिपोर्ट से पता चलता है कि आगे आने वाले 3 साल के अंदर दो बार टैरिफ के रेट बढ़ाई जा सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों को मिलेगा। ऐसे ही तमाम कारण है जिन्हें ध्यान में रखकर एयरटेल के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है। वहीं फरवरी के महीने में एयरटेल के यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी भी देखने को मिली है।
मार्केट केपीटलाइजेशन के हिसाब से ये हैं देश की टॉप 4 कंपनी
मार्केट केपीटलाइजेशन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। रिलायंस का मार्केट कैप 19.90 लाख करोड रुपए है।
वहीं दूसरे नंबर पर टीसीएस है जिसको मार्केट कैपिटलाइजेशन 14 लाख करोड रुपए के आसपास है।
वहीं एचडीएफ बैंक का मार्केट कैप 11.50 लाख करोड़ रुपए तक का है।
वहीं चौथे नंबर पर एयरटेल आ गई है, वहीं इसका मार्केट कैप 4.90 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
आज एयरटेल के शेयर्स का हाल
अगर आज की बात करें तो एयरटेल के शेयर्स 12:51 तक 1344.90 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। पिछले 52 हफ्तों का ऑल टाइम हाई लेवल 1350.40 रुपए रहा है। पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 755.65 रुपए तक रहा है। आज कंपनी के शेयर में 3.5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है।
इस समय भारतीय एयरटेल के शेर 331 रुपए के अब तक के उच्चतम स्तर को भी पार कर चुका है। पिछले 1 साल में कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स को 76 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न भी दिया है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!