Bharti Airtel: 17 नवंबर को देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने 14.16 लाख फुली पेड अप इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। इसे कंपनी के निदेशकों की समिति ने मंजूर किया है। कंपनी ने बताया है कि फॉरेन करंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड धरकों (एफसीसीबी) को 518 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के कन्वर्जन मूल्य पर इस आवंटन को मंजूरी दे दी है। आपको बताते चलें कि एफसीसीबी धारकों को इसके बाद 10,188,000 डॉलर के प्रिंसिपल वैल्यू के एफसीसीबी कन्वर्जन के लिए नोटिस प्राप्त हुआ है।

Advertisement

विशेष समिति क शेयर आवंन मंजूरी के बाद कंपनी के पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी में वृद्धि हुई है।

Advertisement

बीएसई यानी मुंबई स्टॉक एक्सचेंज की फाइलिंग के दौरान भारतीय एयरटेल ने कहा, " हम यह बताना चाहते हैं कि कुछ एफसीसीबी धारकों से 10,188,000 डॉलर के प्रिंसिपल वैल्यू के एफसीसीबी कन्वर्जन े लिए नोटिस प्राप्त हुआ। इसके बाद पैसे इकट्ठा करने के लिए निर्देशकों की विशेष समिति ने शुक्रवार यानी 17 नवंबर को ₹5 फेस वैल्यू के1,416,607 फुली पेड अप इक्विटी शेरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। एफसीसीबी के धारकों को 518 रुपए प्रति इक्विटी शेयर की कन्वर्जन प्राइस पर इस आवंटन को मंजूरी दी गई है।

Advertisement

अगर सीधे शब्दों में कहे तो एफसीसीबी अर्ध-ऋण उपकरण है, इसे क्वाजी-डेट इंस्ट्रूमेंट भी कहा जाता है। हालांकि यह रेगुलर कूपन और प्रिंसिपल पेमेंट करके एक बॉन्ड के रूप में काम करता है, इतना ही नहीं इसे बॉन्ड धारक स्टॉक कन्वर्जन के विकल्प के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको बताते चलें कि 14 जनवरी 2020 को एक सर्कुलर जारी किया गया था। इस सर्कुलर के तहत 2025 में 100 करोड डॉलर के 1.5% कन्वर्टिबल बॉन्ड की बात कही गई थी और यह इस संदर्भ में है। ये बॉन्ड 27 फरवरी 2020 से या उसके बाद से लेकर 7 फरवरी 2025 तक एफसीसीबी धारकों को दिए गए विकल्प के मुताबिक किसी भी समय कंपनी के प्रत्येक ₹5 के फुली पेड इक्विटी शेरों में कन्वर्ट किया जा कता है।

Advertisement

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिंगापुर एक्सचेंज लिमिटेड में सूचीबद्ध

एफसीसीबी का बच्चा हुआ प्रिंसिपल वैल्यू घटकर 57.7506 करोड़ डॉलर हो गया है।

भारती एयरटेल के शेयर का हाल

शुक्रवार को भारतीय एयरटेल के स्टॉक मे तेजी देखने को मिली। ये मामूली उछाल के साथ लगभग 948.70 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बात करें पिछले 5 दिनों की तो एयरटेल ने पिछले 5 कारोबारी दिनों में लगभग 1.95 फीसदी का उछाल दर्ज किया। यह शेयर पिछले 1 साल में एयरटेल स्टेकहोल्डर को लगभग 13.35 फीसदी तक का रिटर्न दे चुका है। अगर बात करें पिछले 52 सप्ताह की तो यह 961.35 रुपए के उच्चतम स्तर पर रहा था। वहीं अगर आप निचले स्तर की बात करते हैं तो पिछले 52 महीने मे यह 736.20 रुपए के निचले स्तर तक जा चुका है।

Advertisement

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। शेयर मार्केट जोखिम के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।