Beggar : आपने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के बारे में सुना ही होगा। इनके पास अरबों की दौलत हो होगी ही। मगर क्या आपने ऐसे भिखारी के बारे में सुना है जिसके पास करोड़ों की संपत्ति हो। आज हम आपको एक ऐसे ही भिखारी के बारे में बताने जा रहे है। जो दुनिया का सबसे अमीर भिखारी है। इसके पास 7 करोड़ रु अधिक की संपत्ति है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भरत जैन विश्व स्तर पर दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के रूप में पहचाने गए हैं। यह मुंबई की सड़कों में भीख मांगते हुए पाए जाते हैं। वे आर्थिक तंगी के वजह से शिक्षा नहीं हासिल कर पाएं। इनकी शादी हो चुकी है। उनके साथ उनकी पत्नी, दो बेटे, उनका भाई और उनके पिता रहते हैं।
भरत जैन ने शुरुआत में आर्थिक तंगी के वजह से अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाए है। भरत जैन मूल रूप से मुंबई के रहने वाले है। भरत लगभग 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति पा चुके हैं। भीख मांगकर 60 से 75 हजार रु महीने उनकी कमाई होती है।
मुंबई में भरत के पास दो बेडरूम वाला फ्लैट है जिसकी कीमत करीब 1.2 करोड़ रु है। वही, भरत ने ठाणे में दो दुकानें बनवाई हैं, जिससे उनको लगभग महिने 30 हजार रु किराया मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भरत को अक्सर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आजाद मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर भीख मांगते देखा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भरत के पास इतनी संपत्ति है फिर भी भरत मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने का कार्य करते हैं। भरत जैन 10 घंटे से 12 घंटे के भीतर रोजाना 2,000 रु से 2,500 रु की कमाई कर लेते हैं।
अपने कारोबार से आय होने के बाद भी भरत जैन और उनका परिवार परेल में 1बीएचके डुप्लेक्स निवास में रहता है। भरत के बच्चे कॉन्वेंट स्कूल में बढ़ते हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य एक स्टेशनरी स्टोर संचालित करते हैं, जो दूसरी आय का जरिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका परिवार, उन्हें भीख मांगने देना बंद करने की सलाह देता है। पर वह नहीं मानते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान