Bharat Electronics Share Return : शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स 1 नवंबर को लगातार चौथे सत्र में चढ़कर बंद हुए। क्लोजिंग पर सेंसेक्स 374.76 अंक या 0.62 फीसदी उछल कर 61,121.35 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 133.20 अंक या 0.74 फीसदी उछल कर 18,145.40 पर बंद हुआ। आज लगभग 1765 शेयरों में तेजी आई और 1579 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 129 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अडानी एंटरप्राइजेज, डिविस लैब्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्प और ग्रासिम इंडस्ट्रीज निफ्टी में टॉप मुनाफे वाले शेयर रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, यूपीएल, आयशर मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति सुजुकी शामिल रहे। अलग-अलग सेक्टरों में बिजली, धातु, फार्मा और सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक 2-2 प्रतिशत चढ़े, जबकि रियल्टी सूचकांक 1 प्रतिशत ऊपर रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.26 फीसदी चढ़ा। पर शेयर बाजार के अच्छे शेयर लंबी अवधि में तगड़ा रिटर्न देने के लिए जाने जाते हैं। हम आपको यहां एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देने जा रहे हैं।

Advertisement

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
हम बात कर रहे हैं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 23 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 01 जनवरी 1999 को 0.22 रु पर था, जबकि आज यह 108.40 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 49,172.73 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 492 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 21500 रु 1,05,56,500 रु बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।

Advertisement

10 साल का रिटर्न
02 नवंबर 2012 को यह शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर आया था। उस दिन यह शेयर 12.38 रु पर था, जबकि आज यह 108.40 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 775.61 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे यानी इसने निवेशकों का पैसा बीते 10 सालों में 8 गुना से अधिक कर दिया और उनके 1 लाख रु 8.75 लाख रु से अधिक बन गए।

Advertisement

5 साल का रिटर्न
03 नवबर 2017 को यह शेयर 61 रु पर था, जबकि आज यह 108.40 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 77.7 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे निवेशकों के 2 लाख रु 5 सालों में 3.55 लाख रु से अधिक बन गए।

1 साल का रिटर्न
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर का 1 साल का रिटर्न 62.11 फीसदी रहा है। इसने 6 महीने में 36.56 फीसदी का फायदा कराया है। बीते एक महीने में यह 10.11 फीसदी उछला है। 2022 में अब तक यह 53.93 फीसदी चढ़ चुका है। वहीं बीते 5 दिन में यह 3.93 फीसदी फायदा करा चुका है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 114.65 रु और निचला स्तर 62.33 रु रहा है।

Advertisement

जानिए कंपनी की प्रोफाइल
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भारत सरकार के स्वामित्व वाली एयरोस्पेस और रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। यह मुख्य रूप से जमीन और एयरोस्पेस ऐप्लिकेशंस के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाती है। बीईएल भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत नौ सार्वजनिक उपक्रमों यानी सरकारी कंपनियों में से एक है। इसे भारत सरकार द्वारा नवरत्न का दर्जा दिया गया है।

Advertisement