Bhai Dooj 2024 Shubh Muhurat: आज 3 नवंबर को भाई दूज का त्यौहार मनाया जाएगा। भाई दूज का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। ये त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का प्रतीक माना जाता है। अगर आज आप भाई दूज पर पूजा करने वाले हैं तो आइए आपको बता देते हैं कि आज भाई दूज पर शुभ मुहूर्त क्या है।
भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त
भाई दूज पर कार्तिक मास द्वितीया तिथि का आरंभ 2 नवंबर को रात 8:22 बजे हो जाएगा और कार्तिक द्वितीया तिथि 3 नवंबर को रात में 10:06 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 3 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भाईयों को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 बजे से लेकर 3 बजकर 22 बजे तक रहेगा। यानि तिलक करने का शुभ मुहूर्त 2 घंटा 12 मिनट तक रहेगा।
इसके अलावा जो बहनें दिन में भाई को टीका न लगा पाएं, वो शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच शुभ और अमृत चौघड़िया में भाई को टीका कर सकती हैं। वहीं, शाम 4:30 से 6 बजे के बीच राहुकाल रहेगा। इस बीच टीका न करें।
इस दिन को क्यों मानते हैं विशेष?
इस त्योहार को देशभर में भाई फोटा, भाऊ बीज, भ्रातृ द्वितीय, भाऊ बीज, भाई बिज, यम द्वितीया, भतृ दित्य, भाई तिहार और भाई टिक्का के नाम से भी जाना जाता है। भाई दूज के दिन भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है और इस दिन बहने अपने भाई को तिलक लगाकर और नारियल देकर सभी देवी-देवताओं से भाई की सुख-समृद्धि और दिर्घायु की कामना करती है। उसके बाद भाई अपनी बहन की रक्षा का वादा करते हैं। इस दिन भाईयों को अपनी बहनों को उपहार देना चाहिए। पौराणिक मान्यता है कि इससे भाई-बहन का स्नेह हमेशा बना रहता है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति