IRCTC Fake Mobile App : अगर आप कही घूमने जाने की योजना बना रहे है और इसके लिए ट्रेन की टिकट की बुकिंग करने के लिए भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ऐप को डाउनलोड कर रहे है तो फिर आप एक बार चेक कर लें कि आपने गलत ऐप तो डाउनलोड नही कर लिया है। बता दें कि आईआरसीटीसी ने फेक ऐप से सावधान रहने के लिए कहा है।
आईआरसीटीसी की तरफ से बताया गया है कि एक फ्रॉड ऐप को आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट के नाम से सर्कुलेट करके उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है। आईआरसीटीसी ने लोगों को इन मैसेज के ध्यान ने देने और से बचने की नसीयत दी है।
आईआरसीटीसी के अनुसार, इस फर्जी मोबाइल ऐप कैंपेन में फ्रॉड करने वाले लोग बड़े स्तर पर फिशिंग लिंक भेज रहे है। फ्रॉड लोग इस लिंक के माध्यम से लोगों को फर्जी आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप डाउनलोड को करने को कहते है। इनका मकसद लोगों को गलत गतिविधियों में फंसाना है।
इसको लेकर आईआरसीटीसी ने एक एडवाइजरी जारी की है और इन लिंक वाले ऐप को आईआरसीटीसी ने फर्जी बताते हुए कहा है कि इस फर्जी ऐप के उपयोग से यूजर्स को काफी भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं।
आईआरसीटीसी ने सभी लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि सिर्फ एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वाले लोग गूगल प्ले स्टोर या आईओएस फोन इस्तेमाल करने वाले लोग एप्पल ऐप स्टोर के माध्यम से ही रेल कनेक्ट ऐप डाउनलोड करें।
यह भी पढ़ें : साइबर ठग इन 4 तरीकों से लूट रहे, अभी से हो जाएं सावधान
आईआरसीटीसी ने इससे पहले भी कई मौकों पर यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ही आईआरसीटीसी का रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की नसीहत दी है।
इसके साथ ही आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर दिए नंबर के माध्यम से ही कस्टमर केयर से संपर्क करने को कहा है।
यह भी पढ़ें : Chandrayan 3 : चांद पर सफलतापूर्वक लेंडिंग से ये 5 शेयर करा सकते है कमाई, जानिए नाम
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान